दुनिया

VIDEO: ट्रंप ने दिखाई ऐसी तस्वीर, जिसे देखकर हंस पड़े शी जिनपिंग, जानें राष्ट्रपति वॉक ऑफ फेम में लगी इस फोटो की सच्चाई

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक हल्का-फुल्का पल देखने को मिला। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन से जुड़े ऑटोपेन का जिक्र किया, जिस पर शी अपनी हंसी नहीं रोक सके। दोनों नेताओं की बैठक में व्यापार, AI, ताइवान और ईरान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Image

ट्रंप ने बाइडन के 'ऑटोपेन' की बात सुनकर हंस पड़े शी जिनपिंग। White House X handle

Xi Jinping US Visit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिका दौरा बेहद खास रहा। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के रिश्तों को नई गरमाहट मिलेगी। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बाचीत के बाद भी कई मुद्दों पर असहमति बनी हुई है।

हालांकि, शी जिनपिंग और ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में एक हल्का-फुल्का पल देखने को मिला। ट्रंप जब शी को व्हाइट हाउस के 'राष्ट्रपति वॉक ऑफ फेम (Presidential Walk of Fame) में ले जा रहे थे, तब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की तस्वीर की जगह लगाए गए ऑटोपेन की ओर इशारा किया। इस पर शी जिनपिंग खुलकर हंस पड़े।

बाइडन की तस्वीर की जगह क्यों लगाया गया ऑटोपेन?

व्हाइट हाउस की इस डिस्प्ले में ट्रंप की दो तस्वीरों के बीच बाइडेन की पारंपरिक तस्वीर के स्थान पर एक ऑटोपेन से उनके नाम पर हस्ताक्षर करते हुए तस्वीर लगाई गई है। ट्रंप ने शी को इसे दिखाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि यह ऑटोपेन है और फिर बाइडेन का जिक्र किया। इस दौरान शी हंसते नजर आए।

ऑटोपेन एक ऐसी मशीन है जो किसी व्यक्ति के हस्ताक्षर की प्रतिकृति बना सकती है। ट्रंप लंबे समय से बाइडेन के कार्यकाल में इसके इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि, बाइडेन के ऑटोपेन इस्तेमाल करने का मतलब यह साबित नहीं करता कि उन्होंने संबंधित दस्तावेजों को अधिकृत नहीं किया था।

खुद की हंसी नहीं रोक सके शी जिनपिंग

शी जिनपिंग आम तौर पर औपचारिक और संयमित सार्वजनिक व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ट्रंप के मजाक पर उनका खुलकर हंसना कैमरों में कैद हुआ और यह पल तेजी से चर्चा में आ गया। यह मुलाकात केवल हल्के-फुल्के पलों तक सीमित नहीं थी। ट्रंप और शी के बीच उच्चस्तरीय बैठक में व्यापार, AI, ताइवान और ईरान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान उनके बीच गर्मजोशी भरे इशारे भी देखने को मिले, हालांकि शी ने अपने बयानों में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और चीन की प्रमुख चिंताओं पर जोर दिया। व्हाइट हाउस दौरे के दौरान ट्रंप ने शी को नए हेलिपैड और मरीन वन भी दिखाए। दोनों नेताओं के बीच बातचीत और अनौपचारिक पलों के वीडियो व्हाइट हाउस की ओर से जारी किए गए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article