टीवी मसाला

सुकून की तलाश में लद्दाख पहुंचीं Hina Khan, मंत्रों के जाप से की सुबह की शुरुआत; बोलीं- 'खुद को तलाशने...'

Hina Khan Ladakh Video: हिना खान कैंसर की जंग जीत चुकी हैं और अब वह सुकून की लताश में लद्दाख पहुंच गईं। हिना ने लद्दाख वेकेशन की झलक दिखाई है।

Image

hina khan (photo credit- instagram)

Hina Khan Ladakh Video: टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हिना फैंस से साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं और अपने खास पलों के बारे में बताती रहती हैं। इन दिनों हिना खान लद्दाख में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वह शहर की भीड़-भाड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर सुकून के बिता रही हैं। यहां पर वह साधुओं के बीच आध्यात्मिक सुकून से अपने इस पल को खास बना रही हैं और इसका खुलासा खुद हिना खान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से किया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर धमाका करेंगी Akriti Negi? पोस्ट कर फैंस को बताया सच

    लद्दाख पहुंचीं हिना खान

    हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लद्दाख से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक मठ में साधुओं के बीच बैठी हैं और ध्यान लगा रही हैं। इस पल की शांति में हिना को सुकून मिल रहा है और इसकी झलक उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। हिना खान ने इस वीडियो के साथ लंबा चौड़ा कैप्शन दिया है, जिसमें लिखा है, 'कुछ यात्राएं दिन शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती हैं। इसलिए मैंने सुबह सूरज उगने से पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर दी और सूरज की पहली किरण के साथ ही थिकसे मठ पहुंच गई। वहां के मंत्र, माहौल, सुबह की प्रार्थनाओं की शांति और ध्यान... इन सबने 'खुद को खोजने' की यात्रा को मेरी इमेजिनेशन से कहीं ज्यादा आसान बना दिया। ध्यान मुझे सुकून देता है। मैंने कभी बाहर की चीजों को देखकर, तो कभी अपने भीतर झांककर... ईश्वर से जुड़ने के पल ढूंढे हैं। दुनिया में बाहर और हमारे अंदर दोनों ही जगह बहुत कुछ है। आज, उस खोज में एक यादगार पड़ाव आया।' TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Yung DSA से हाथापाई पर उतरे Qazi Touqeer, फाड़ी शर्ट; घर में किया हंगामा

      वादियों की बीच हिना खान को मिला सुकून

      हिना खान थिकसे मठ के अलावा लद्दाख के खारदुंग ला पास पहुंचीं, जो समुद्र तल से 17, 582 फुट ऊंचाई पर है। यहां का वीडियो में हिना ने शेयर किया है, जिसमें वह बर्फ की वादियों के बीच इस पल को जी रही हैं। हिना वीडियो में इस जगह की खासियत भी बता रही हैं। बता दें कि दो साल पहले स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। हिना अपने मुश्किल समय भी फैंस से जुड़ी रहीं। वह लगातार अपने इलाज और रिकवरी का अपडेट दे रही थीं और अब वह पूरी तरह ठीक होकर अपनी जिंदगी को जी रही हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article