एजुकेशन

JAC 12th Result 2025 Date Time: 31 मई को जारी हो रहा झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

JAC 12th Result 2025 Date and Time Announced: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल 31 मई को जारी किया जाएगा, लेकिन केवल कॉमर्स व साइंस वर्ग के छात्रों के लिए परिणाम आएंगे। आर्ट्स वाले छात्रों को अभी कुछ दिन इंतजार करने की जरूरत होगी, खैर यहां से जानें JAC 12th Result 2025 Date and Time क्या है?

Image

31 मई को जारी हो रहा झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट

JAC 12th Result 2025 Date and Time Announced: जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC 12th Result 2025 Kab Aayega), रांची कल 31 मई को सुबह 11:30 बजे कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। एक बार जारी होने के बाद, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे, जबकि आर्ट्स वाले छात्रों को कुछ दिन इंतजार करने की जरूरत है। अगर आप ने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें JAC 12th Result 2025 Date and Time क्या है? JAC 12th Result 2025 Website क्या है? इत्यादि

JAC 12th Result 2025 Website

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि JAC 12th Result 2025 Link को इसी पेज पर शेयर किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, जिसमें पास प्रतिशत, सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी, छात्र व छात्राओं की जानकारी इत्यादि होगी।

jac

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कॉमर्स व साइंस वर्ग के छात्रों के लिए

JAC 12th Result 2025 How To Check

JAC 12th Result 2025 Check Online करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉगिन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 4: लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएंगे।

JAC 12th Result 2025 Science लिंक 31 मई को
JAC 12th Result 2025 Commerce लिंक 31 मई को
पिछले साल, JAC बोर्ड ने सभी स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया था। पिछले साल परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। इस बार, झारखंड बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गईं थी।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article