क्रिकेट

IND vs AFG: क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले अय्यर, बारिश का नहीं पड़ेगा एशियाई खेलों की चुनौती पर असर

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि बारिश, सीमित अभ्यास और असहज तैयारी का असर टीम के प्रदर्शन पर नहीं पड़ेगा। भारतीय टीम की अफगानिस्तान से सोमवार को क्वार्टर फाइनल में भिड़ंत होगी।

Image

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI )

नागोया: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सोमवार को एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश, सीमित अभ्यास और असहज तैयारी उनकी टीम के सामने बहाने नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि एक पेशेवर टीम को अपने सामने आने वाली किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

बारिश का पड़ा है भारतीय टीम की तैयारियों पर प्रभाव

नागोया में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश ने कहर बरपाया है जिससे नॉकआउट चरण के लिए भारत की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हाल में उनका एकमात्र मैच अभ्यास जापान के खिलाफ बारिश के कारण पांच पांच ओवर कर दिया गया जिसमें भारत ने महज दो रन से जीत दर्ज की। इस करीबी जीत से चिंताएं बढ़ी होंगी, लेकिन अय्यर परिस्थितियों पर ध्यान देने के मूड में नहीं थे।

परिस्थितियों का नहीं पड़ेगा प्रदर्शन पर असर

अय्यर ने कहा, 'हम बारिश को वजह नहीं बता सकते क्योंकि हम पेशेवर खिलाड़ियों का एक समूह हैं। ऐसी बाधाएं आती रहती हैं और मानसिक रूप से हमें इस बात की परवाह किए बिना तैयार रहना होगा कि स्थिति कैसी होने वाली हैं। हमें बल्लेबाजी और अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिला। कल हम विकेट के अनुसार जल्दी ढलने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि मौसम कैसा है। यह दूसरी प्राथमिकता है। प्राथमिक बात मैच खेलना है।'

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर(कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article