Parvesh Verma viral video: तिलक नगर में सड़क की स्थिति के निरीक्षण के दौरान दिल्ली के PWD मंत्री परवेश वर्मा द्वारा एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकार और भाजपा पर हमलावर नजर आई। जिसके बाद खुद प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma slap video viral) ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह पूरी घटना के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में वह कहते हैं- "एक वीडियो जो आज आम आदमी पार्टी वाले चला रहे हैं। उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए। विकासपुरी रिंग रोड के ऊपर पिछले कई दिनों से रोड़ बनाने का काम चल रहा है। वहां के विधायक जरनैल सिंह द्वारा PWD विभाग के इंजीनियर्स को कि हमको कॉन्ट्रैक्टर्स से मिलाइये और उनसे कमीशन दिलाइए। हमारे इंजीनियर्स ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। हम उनके ऊपर FIR करवा रहे हैं और इसी के चलते जब उनको कोई कमीशन नहीं मिला है।"
मेरे परिवार को कोई गाली देगा, तो बर्दाश्त नहीं- मंत्री
प्रवेश वर्मा ने आगे कहा - " जरनैल सिंह को कमीशन जब नहीं मिली तो वह रात में जब रोड डलती थी तो सुबह उसको उखाड़ने का काम करते थे और पूरा करप्शन हो रहा है, ये पूरा वीडियो बनाकर डालते थे। आज जब मैं इस रास्ते से गुजर रहा था तो मैंने इंजीनिरों से कहा कि मैं काम देखना चाहता हूं। जब मैं वहां पहुंचा और रुका तो मैंने देखा कि काम एकदम बहुत अच्छे से चल रहा है। वहां के लोगों ने मुझे बताया कि 15 साल तक ये रोड़ नहीं बनी थी। 15 साल के बाद ये रोड बनाया जा रहा है। शायद इस बात से आम आदमी पार्टी पूरी दुखी है कि दिल्ली में सारी सड़कें बनाई जा रही हैं ,जो 15 साल तक नहीं बनी थीं। मैंने खुद वहां के विधायक जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया था।" इस वीडियो के माध्यम से प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि मैंने वहां पर उनका 45 मिनट इंतजार किया। हमारे जो वहां के कार्यकर्ता थे, मैंने उनको नहीं बुलाया। जब जरनैल सिंह वहां आए तो अपने कार्यकर्ताओं को सूचना देकर आए थे। जब वो आए तो वहां आते ही उन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी। उनके कार्यकर्ता ने जब मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया। तब कोई भी व्यक्ति उस आवेश में वही करेगा, जो मैंने किया। मैं AAP से कहना चाहता हूं। आप जो काम नहीं कर पाए आज वो हमारी सरकार कर रही है। इसलिए आपके पेट में दर्द हो रहा है। अगर कोई मेरे परिवार को कुछ बोलेगा या सरकारी कार्य में बाधा डालेगा और हमारे अधिकारियों से कमीशन मांगेगा तो यह हमसे बर्दाश्त नहीं होगा।"
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत-पीड़ित
अब इस पूरे मामले पर पीड़ित ने बताया, "मैं विधायक की सोशल मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियां संभालता हूं। PWD विभाग ने हमें सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए बुलाया था। जब मैंने मंत्री को दिखाया कि सड़क की सतह टूट रही है, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने मुझ पर हाथ उठा दिया। उनके साथ मौजूद लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।"
पीड़ित ने आगे कहा, "पुलिसकर्मी वहीं मौजूद थे और यह पूरी घटना उनके सामने हुई। मंत्री को माफी मांगनी चाहिए और जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी है, जैसे निलंबन, वह की जानी चाहिए। हम सिर्फ आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि पूरी घटना का वीडियो सबूत मौजूद है। कार्रवाई होनी चाहिए। हमने FIR दर्ज करा दी है और आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रखेंगे।"
