एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, 30 सितंबर से परीक्षा

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एसएससी सीजीएल की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC CGL Tier 1 Admit Card) खबर है। बीते दिनों स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया था। वहीं अब किसी भी वक्त आयोग टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नुभाग अधिकारी, इंस्पेक्टर, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, सब इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट और टैक्स असिस्टेंट के कुल 12256 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

SSC CGL Tier 1 Exam Date 2026: कब होगी एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा

बता दें एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्तूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आप एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें SSC CGL Tier 1 एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC CGL Tier 1 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही ध्यान रहे एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article