वेब सीरीज

Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर का ‘मोटी’ ब्लाउज लुक वायरल, शहजाद पूनावाला से छिड़ी बहस; शो से सिवेट तोमर बाहर

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 27, 2026, 05:13 PM IST

Rise And Fall 2 Promo: स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) में राजनीतिक मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली। इस कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया गया है।

Image

शो में मचा बवाल (Image Source: Prime Video Mx Player)

Rise And Fall 2 Promo: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) में दूसरे एपिसोड के साथ ही वो टकराव देखने को मिला, जिसका दर्शकों को इंतजार था। शो में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के बीच तीखी बहस हो गई। शुरुआत दोनों के एक-दूसरे से बात नहीं करने को लेकर हुई, लेकिन देखते ही देखते बातचीत राजनीति तक पहुंच गई। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने शहजाद से पूछा कि वो स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके बाद शहजाद ने जो जवाब दिया, उसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

शो में मचा बवाल

लेटेस्ट प्रोमो में ‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट वीरेंद्र सहवाग, शहजाद पूनावाला से स्वरा भास्कर से बात न करने को लेकर सवाल करते हैं। उनके सवाल पर शहजाद कहते हैं, 'मेरी आवाज दबाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है।' उनकी ये बात सुनकर एक्ट्रेस जोर-जोर से हंसने लगती हैं। स्वरा की इस हरकत से शहजाद पूनावाला नाराज हो जाते हैं और फिर कहते हैं, 'मैं इग्नोर करता हूं।' इसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे पर तंज कसने लगते हैं। स्वरा भास्कर शहजाद पूनावाला से कहती हैं, 'ये कोई इलेक्शन नहीं है।” इसके बाद वह उनके राजनीतिक करियर पर भी कमेंट करती हैं। वो कहती हैं, 'इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल नहीं होने वाला है।' शहजाद पूनावाला तुरंत जवाब देते हुए बहस में स्वरा के पति को भी ले आते हैं और कहते हैं, 'मेरे करियर की चिंता मत कीजिए। अपने पति की चिंता कीजिए।” इस बात पर स्वरा आगे बहस नहीं करती हैं। वो अपनी बात खत्म करते हुए कहती हैं, 'मैं इस तरह की कीचड़-पट्टी में नहीं पड़ना चाहती।'

मोटी ब्लाउज पहनने पर स्वरा ने दिया जवाब

जब वीरेंद्र सहवाग ने स्वरा भास्कर से ‘मोटी’ ब्लाउज पहनने की वजह पूछी, तो एक्ट्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोग उन्हें इस शब्द से बुलाते हैं। उनकी बेटी अब तीन साल की हो चुकी है, लेकिन लोग आज भी उन्हें ‘मोटी’ कहते हैं। गौर करने वाली बात है कि प्रेग्नेंसी के बाद स्वरा का वजन बढ़ गया था। इसी बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है। मैंने कहा मैं सब हो गई हूं। अब मैं आप लोगों के इन सारे टर्मिनोलॉजी को स्वीकार करके अपना रही हूं।'

'राइज एंड फॉल' से बाहर हुए सिवेट तोमर

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। शो में आने के पहले ही दिन सिवेट तोमर कई कंटेस्टेंट्स से उलझते नजर आए। उनकी प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी बहस हुई। लेकिन मामला तब ज्यादा बिगड़ गया, जब उनकी भिड़ंत शहजाद पूनावाला से हुई। बताया जा रहा है कि सिवेट और शहजाद के बीच शुरू हुई बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई। इसी दौरान सिवेट ने कथित तौर पर शहजाद को लेकर राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणी भी की। मामले को बढ़ता देख शो के मेकर्स ने सख्त कदम उठाया और सिवेट तोमर को शो से बाहर कर दिया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article