एजुकेशन

JAC 12th Compartment Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

JAC 12th Compartment Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 12वीं की स्पेशल, कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

JAC 12th Compartment Result 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

JAC 12th Compartment Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की स्पेशल, कंपार्टमेंटल और इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए अभ्यर्थियों को अपने क्रेडेंशियल्स जैसे—रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल अंकों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

JAC 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026: मुख्य बिंदु

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नामझारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)
परीक्षा का प्रकारकंपार्टमेंट, स्पेशल और इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026
पासिंग मार्क्सप्रत्येक विषय व कुल योग में न्यूनतम 33%
आवश्यक क्रेडेंशियल्सरोल कोड और रोल नंबर
आधिकारिक पोर्टल्सjacresults.com, jac.jharkhand.gov.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IGNOU TEE December 2026: इग्नू ने बढ़ाई दिसंबर टर्म एंड एग्जाम फॉर्म की लास्ट डेट, बिना लेट फीस 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट `jacresults.com` पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'JAC 12th Compartment Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए पेज पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4 - सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5 - प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

वेबसाइट बंद होने पर SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक अधिक होने के कारण सर्वर डाउन और वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अपने मोबाइल के मैसेज ऐप पर जाएं और वहां क्रिएट मैसेज पर क्लिक करें। अब टाइप करें RESULT<space>JAC12<space>ROLL CODE + ROLL NO। इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपका विषयवार परिणाम एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

मार्कशीट में मिलने वाले विवरण और सुधार की प्रक्रिया

अगर किसी भी छात्र को लगता है कि मार्कशीट में दिया गया उसका नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, स्कूल का नाम या किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी में गलती है तो वह बिना परेशान हुए सीधा अपने स्कूल से संपर्क करें। स्कूल द्वारा बोर्ड से आवेदन किया जाएगा, जिसमें आवश्यक सभी दस्तावेज लगेंगे और फिर मार्कशीट मे सुधार किया जाएगा।

कब मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट केवल प्रोविजनल मार्कशीट होती है। छात्रों को अपनी मूल यानी ओरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट अपने संबंधित स्कूल से ही प्राप्त करने होंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!