एजुकेशन

Government Jobs 2026: आज 1 अक्टूबर को समाप्त हो रही है इन 2 बड़ी सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, तुरंत करें अप्लाई

Government Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा और ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है, जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वह तुरंत प्रक्रिया पूरी करें।

Image

Government Jobs 2026

Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OPTCL) द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों के लिए आज, गुरुवार, 1 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथी है। यदि आप बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर या OPTCL में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो बिना देर के तुरंत आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और रजिस्टर कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और प्रक्रिया पूरी करें। अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

1 अक्टूबर 2026 को बंद होने वाली प्रमुख भर्तियों का विवरण

Bank of Baroda Recruitment 20261,100स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) bankofbaroda.in
OPTCL Recruitment 2026100अप्रेंटिस (Apprentice)optcl.co.in

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) SO भर्ती 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विभिन्न वर्टिकल्स और विभागों में 1,100 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें क्रेडिट ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, रिस्क मैनेजर और अन्य विशेषज्ञ पद शामिल है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट, बीई/बीटेक, एमबीए या सीए की डिग्री होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन औ पर्सनल इंटरव्यू के लिए आधार पर होगा।

OPTCL अप्रेंटिस भर्ती 2026

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OPTCL) में ग्रेजुएट और डिप्लोमा (Technician) अभ्यर्थियों के लिए 100 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (जैसे इलेक्ट्रिकल, आईटी, सिविल आदि) में डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन से होगा।

आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर करियर/रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और 'Apply Online' पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करके नया पंजीकरण (New Registration) करें।

स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 5 - पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

स्टेप 6 - निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।

स्टेप 7 - भविष्य के उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अंतिम समय के लिए आवश्यक सुझाव

अंतिम समय में भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए शाम का इंतजार किए बिना अभी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन शुल्क जमा करने के बाद पेमेंट रसीद और एप्लीकेशन कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article