एजुकेशन

IGNOU TEE December 2026: इग्नू ने बढ़ाई दिसंबर टर्म एंड एग्जाम फॉर्म की लास्ट डेट, बिना लेट फीस 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

IGNOU TEE December 2026: इग्नू दिसंबर टर्म एंड परीक्षा 2026 के लिए बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। छात्रों के पास बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने के लिए अब एक सप्ताह का समय है।

Image

IGNOU TEE December 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

IGNOU TEE December 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और विभिन्न ऑनलाइन कोर्स में इनरोल छात्र जो दिसंबर में आयोजित की टीईई यानी टर्म एंड एग्जामिनेशन में शामिल होने वालों के लिए परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ाने के फैसला लिया है। अब दिसंबर 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर कर दी गई है। बिना लेट फीस के छात्रों के पास आवेदन करने के लिए पूरा सप्ताह है। उम्मीदवार नीचे गए गए आसान स्टेप फॉलो करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

क्या था आवेदन की पहले डेट

बता दें कि टीईई 2026 दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन की पहले अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। लेकिन छात्रों द्वारा प्राप्त अनुरोध के आधार पर इग्नू द्वारा परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाकर 7 अक्टूबर किया गया है। परीक्षा फॉर्म भरने में पीछे छुटे छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

लेट फीस के साथ कब तक कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि जो छात्र 7 अक्टूबर तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के दौरान ₹1,100 की अतिरिक्त लेट फीस का भुगतान के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के समय दिया जाएगा।

IGNOU TEE दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म भरने का आसान तरीका

स्टेप 1 - इग्नू के आधिकारिक पोर्टल ignou.ac.in पर जाएं और 'December 2026 TEE Exam Form' लिंक का चयन करें।

स्टेप 2 - मुख्य पृष्ठ पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद “Proceed to fill the online application form” पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - समर्थ स्टूडेंट पोर्टल के माध्यम से अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4 - नया छात्र होने की स्थिति में 'New Registration' विकल्प से पंजीकरण पूरा करें।

स्टेप 4 - अपना प्रोग्राम कोड, एनरोलमेंट नंबर और अन्य आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरें।

स्टेप 5 - परीक्षा का माध्यम, संबंधित विषय और नजदीकी परीक्षा केंद्र का सावधानीपूर्वक चयन करें।

स्टेप 6 - फॉर्म में दर्ज जानकारी का पुनरावलोकन करें ताकि कोई त्रुटि न रहे।

स्टेप 7 - उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान माध्यमों (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 8 - फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद व एक्नॉलेजमेंट स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि लेट फीस से बचने के लिए वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अंतिम तिथि में होने वाली सर्वर डाउन और टेक्निकल दिक्कतों से भी बच पाएंगे और उसके बाद पूरा समय परीक्षा की तैयारी में दे पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article