JAC 11th Result 2025 Jharkhand Board: झारखंड बोर्ड क्लास 11th का रिजल्ट कब आएगा? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो बता दें, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कभी भी अचानक से 11वीं रिजल्ट की घोषणा कर सकता है, ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट भी अचानक से जारी किया गया था। बहरहाल, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटिल की एजुकेशन टीम इन रिजल्ट पर नजर बनाए हुए हैं, जैसे ही Jharkhand Board 11th Result 2025 आएगा, सबसे पहले इस पेज पर जानकारी दी जाएगी।
अगर अभी आप इस पेज पर जाएंगे, तो आपको ये लिखा मिलेगा — Results of Class IX Annual Examination - 2025
यानी साफ है जब 11वीं का रिजल्ट आएगा तो आपको ये दिखेगा — Results of Class XI Annual Examination - 2025
झारखंड बोर्ड क्लास 11th का रिजल्ट कब आएगा
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही JAC कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2025 घोषित करने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, JAC कक्षा 11 का रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जा सकता है। इन रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर रिजल्ट लिंक लाइव कर दिया जाएगा। फिलहाल, JAC 11th रिजल्ट 2025 Date पर कोई आधिकारिक खबर नहीं है।
झारखंड बोर्ड 11th का रिजल्ट कैसे देखें: How to Check JAC Class 11th Results 2025?
JAC कक्षा 11वीं के परिणाम 2025 ऐसे देखें?
उम्मीदवार JAC कक्षा 11वीं के परिणाम 2025 को देखने और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर ‘JAC 11वीं के परिणाम 2025’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: दिए गए फील्ड में JAC कक्षा 11 का रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
चरण 4: ‘सबमिट’ बटन दबाएं।
चरण 5: JAC 11वीं के परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
चरण 6: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।
Jharkhand Board 11th Result 2025: रोल नंबर रखें तैयार
JAC 11th Result 2025 Roll Number से देखा जा सकेगा, इसलिए अभी से रोल नंबर निकालकर रख लीजिए।
