Interview Question Answer: इंटरव्यू के दौरान एक उम्मीदवार अक्सर घबराए हुए हैं। ऐसे में जब उनके सामने यह सवाल आता है—"What are your strengths and weaknesses?"(आपकी ताकत और कमजोरियां क्या हैं?)—तो अक्सर अच्छे-अच्छे अभ्यर्थी भी असमंजस में पड़ जाते हैं। यह प्रश्न दिखने में जितना सरल लगता है, वास्तव में उतना है नहीं। यह आपकी आत्म-जागरूकता , ईमानदारी और पेशेवर दृष्टिकोण को परखने की एक गहरी रणनीति है। अक्सर इस सवाल का जवाब देने के दौरान उम्मीदवार गलती कर जाते है, जिसके कारण वह नौकरी प्राप्त करने की इस रेस से बाहर हो जाते हैं, क्योंकि कोई और उम्मीदवार इससे सटीक आंसर दे कर अवसर प्राप्त कर लेता है। तो आइए आपको आज What are your strengths and weaknesses सवाल का जवाब देने की टेक्निक के बारे में बताएं।
इंटरव्यूअर की सोच को समझे
इंटरव्यू के दौरान टेबल के दूसरी तरह बैठे इंटरव्यूअर ने यह सवाल किया है, तो उसके पीछे उसकी सोच क्या है यह जानना बहुत जरूरी है। बिना सोचे जल्दी के हड़बड़ी में उत्तर न दें। बता दें कि इस सवाल से इंटरव्यूअर यह जानना चाहता है कि आप अपनी क्षमताओं से कितने वाकिफ हैं और अपनी कमियों को सुधारने के लिए कितने गंभीर हैं। सही तरीके से दिया गया एक संतुलित जवाब न केवल आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि आपकी नौकरी पाने की संभावनाओं को भी कई गुना बढ़ा देता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- कैसे दें इंटरव्यू में 'Can You Explain this Gap in Your Resume' सवाल का जवाब, एक गलत आंसर कर सकता है नौकरी की रेस से बाहर
अपनी ताकत कैसे बताएं?
अपनी ताकत बताते समय सिर्फ खोखले दावों से बचें। ऐसी खूबियों का चयन करें जो उस जॉब रोल से सीधे मेल खाती हों।
- यदि आप मार्केटिंग रोल के लिए जा रहे हैं, तो समस्या-समाधान, कम्युनिकेशन या क्रिएटिविटी जैसी स्किल्स पर ध्यान दें।
- अपनी ताकत बताने के साथ कोई छोटा वाकया या उदाहरण जरूर साझा करें।
"मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी 'प्रॉब्लम-सॉल्विंग' क्षमता और दबाव में काम करने का हुनर है। अपने पिछले प्रोजेक्ट में जब हमें अचानक एक बड़ी डेडलाइन मिली, तो मैंने अपनी टीम को पुनर्गठित किया और समय पर काम डिलीवर किया।" इस तरह से सवाल के उत्तर देने पर आपको लाभ होगा।
अपनी कमजोरी कैसे पेश करें?
अपनी ताकत बताना जितना आसान होता है, उससे कई ज्यादा अधिक मुश्किल काम कमजोरी बताना है। यह सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा होता है। यहां आपको पूरी तरह नकारात्मक नहीं दिखना है, बल्कि यह दिखाना है कि आप उस पर काम कर रहे हैं। सवाल का जवाब देते हुए वास्तविक कमजोरी को चुनें। "मैं बहुत ज्यादा परफेक्ट काम करता हूं" जैसी नकली कमियों से बचें। कमजोरी के साथ यह बताएं कि आप उसे सुधारने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।
"शुरुआत में मुझे पब्लिक स्पीकिंग या बड़े समूहों के सामने प्रेजेंटेशन देने में थोड़ी झिझक होती थी। लेकिन इस पर काबू पाने के लिए मैंने हाल ही में वर्कशॉप्स में भाग लेना शुरू किया है और अब मेरा आत्मविश्वास काफी बेहतर हुआ है।"
जवाब की ये होनी चाहिए संरचना
| पहलू | क्या करें | क्या न करें |
| ताकत (Strengths) | जॉब रोल से जुड़ी स्किल्स बताएं और ठोस परिणाम दिखाएं। | अति-आत्मविश्वास (Overconfidence) न दिखाएं या अनगिनत तारीफें न गिनवाएं। |
| कमजोरी (Weaknesses) | ऐसी कमी बताएं जो काम को सीधे प्रभावित न करे और सुधार का प्रयास दिखाएं। | मुझमें कोई कमजोरी नहीं है न कहें या काम के लिए घातक कमजोरी न बताएं। |
इन गलतियों से बचें
जवाब देते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आप ऐसी कमजोरी कभी न बताएं जो उस नौकरी के लिए प्राथमिक योग्यता हो। उदाहरण के तौर पर अकाउंटेंट के रोल के लिए "मैथ्स में कमजोर होना"। इस तरह की कमजोरियां आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। अपनी कमजोरी बताते समय घबराएं नहीं, बल्कि यह जताएं कि आप हमेशा सीखने और आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।
