Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज 30 सितंबर 2026 (बुधवार) विभिन्न भर्तियों क लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। यदि आप SSC SI, NIC साइंटिफिक असिस्टेंट या AAI अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं है, तो बिना समय गंवाए तुरंत आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर अपना फॉर्म भरें। अंतिम समय में सर्वर पर अत्यधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की संभावना रहती है, ऐसी स्थिति में आवेदन फॉर्म सबमिट होने में देरी हो सकती है और पोर्टल बंद भी हो सकता है। इसलिए पात्र उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
भर्ती से संबंधित जरूरी विवरण
| भर्ती का नाम | कुल पद | पद का नाम | आधिकारिक वेबसाइट |
| SSC SI Recruitment 2026 | 1,871 | सब-इंस्पेक्टर (SI) | ssc.gov.in |
| NIC Recruitment 2026 | 376 | साइंटिफिक / टेक्निकल असिस्टेंट | nic.in |
| AAI Recruitment 2026 | 36 | अप्रेंटिस (Apprentice) | aai.aero |
SSC SI भर्ती 2026
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) के 1,871 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इसके बाद आवेदन पोर्टल बंद हो जाएगा और किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। दिल्ली पुलिस और सीआईपीएफ के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष और सीआईएसएफ के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।
NIC वैज्ञानिक व तकनीकी सहायक भर्ती 2026
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में 376 साइंटिफिक एवं टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदकों का संबंधित विषय (जैसे कम्प्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) में बीई/बीटेक, एमएससी, या एमसीए (MCA) की डिग्री होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (Objective Type CBT) और पद के अनुसार इंटरव्यू/दस्तावेज सत्यापन होगा।
AAI अप्रेंटिस भर्ती 2026
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) में 36 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जा रही है। संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त आवेदक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर होगी। इसके आधार पर एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Gujarat HSC, SSC Exam Dates 2027: गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का ऐलान, 25 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
आवेदन कैसे करें?
1. अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. 'Apply Online' या 'New Registration' लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
3. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारियां भरें।
4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल सबमिशन करें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अंतिम समय के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
फीस जमा करने के बाद पेमेंट का स्टेटस 'Successful' जरूर जांच लें। इसके साथ ही बता दें कि आवेदन के दौरान फोटो और सिग्नेचर आयोग द्वारा निर्धारित साइज और फॉर्मेट (JPEG/PNG) में ही अपलोड करें। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर संबंधित भर्ती संस्थान से संपर्क करें।
