बिजनेस

सीनियर सिटीजन की मौज! HDFC Bank FD पर दे रहा 7.10% तक का तगड़ा ब्याज, 3 लाख जमा का समझें पूरा हिसाब

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक की ओर से ग्राहकों को एफडी पर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है।

Image

HDFC Bank दे रहा एफडी पर तगड़ा ब्याज (Photo: iStock)

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं और साथ ही निश्चित रिटर्न पाना चाहते हैं, तो बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतर विकल्प हो सकती है। HDFC Bank अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक की ओर से सबसे अधिक ब्याज 3 साल से अधिक अवधि की एफडी पर दिया जा रहा है।

बैंक देगा 7.10 प्रतिशत तक ब्याज

HDFC Bank की ओर से 3 साल से अधिक लेकिन 4 साल 7 महीने से कम की अवधि वाली FD पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए इसी अवधि में ब्याज दर 7.10 प्रतिशत तक है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.60 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

3 लाख की जमा का समझें हिसाब

मान लीजिए कोई ग्राहक 3 लाख रुपये की FD करवाता है। अगर यह रकम 3 साल 6 महीने की अवधि के लिए जमा की जाती है तो वर्तमान ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि सामान्य नागरिक और सीनियर सिटीजन के लिए अलग होगी। सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर 3,75,850 रुपये मिलेंगे। इस तरह 3 लाख रुपये के निवेश पर ब्याज से करीब 75,850 रुपये का अतिरिक्त रिटर्न प्राप्त होगा।

वहीं, अगर 3 लाख रुपये की यही FD कोई सीनियर सिटीजन करवाता है, तो 3 साल 6 महीने बाद मैच्योरिटी पर 3,83,683 रुपये मिलेंगे। यानी मूल रकम के अलावा करीब 83,683 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह समान राशि और अवधि पर सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिक की तुलना में करीब 7,833 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

डिटेल्ससामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
जमा राशि₹3,00,000₹3,00,000
FD अवधि3 साल 6 महीने3 साल 6 महीने
ब्याज दर6.50%7.10%
मैच्योरिटी राशि₹3,75,850₹3,83,683
कुल ब्याज₹75,850₹83,683

इन बातों का भी रखें ध्यान

FD में निवेश करने से पहले केवल ब्याज दर देखना ही काफी नहीं है। निवेशक को FD की अवधि, मैच्योरिटी राशि, ब्याज भुगतान का विकल्प और समय से पहले FD तोड़ने पर लागू नियमों को भी समझना चाहिए। इसके अलावा, FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आ सकता है, इसलिए निवेश से पहले अपनी टैक्स स्थिति को भी ध्यान में रखना जरूरी है। अगर आप लंबी अवधि के लिए पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं और बाजार से जुड़े निवेश के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं, तो FD आपके वित्तीय लक्ष्य के अनुसार एक विकल्प हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article