एजुकेशन

ITBP Tradesman Exam 2023: आईटीबीपी ने जारी की ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की आंसर की, जानें कितना गया कट-ऑफ

ITBP Tradesman 2023 Answer Key: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा के लिए itbpolice.nic.in या recruitment.itbpolice.nic.in पर आंसर की जारी कर दी है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिं​क से चेक करें।

Image

आईटीबीपी ने जारी की ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा की आंसर की 2023

Indo-Tibetan Border Police (ITBP) Tradesman Exam 2023 Answer Key जारी कर दी है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा के लिए आज 28 सितंबर 2023 को itbpolice.nic.in या recruitment.itbpolice.nic.in पर आंसर की जारी की है, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कल यानी 27 सितंबर को ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था, और अगले दिन ही आंसर की (ITBP Answer Key 2023 OUT) जारी कर दी। उम्मीदवारों को आईटीबीपी आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार यहां आपत्ति करने की तारीख व आंसर की दोनों चेक कर सकते हैं।

ITBP Tradesman Exam 2023 Answer Key देखने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा -

ITBP Tradesman Exam 2023 Answer Key How to Check

चरण 1: आईटीबीपी की वेबसाइट पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करें - LINK TO VIEW ANSWER KEY OF CBT AND OBJECTION MANAGEMENT FOR CBT CONDUCTED ON 27/09/2023

चरण 3: पूछी गई जानकारी दें।

आईटीबीपी कट-ऑफ मार्क्स - ITBP Cutoff

  • यूआर, पूर्व और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 18 अंक
  • एससी/ एसटी/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 17 अंक

ITBP उत्तर कुंजी 2023 हेल्पलाइन नंबर

जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं — +919513251988

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article