ISRO Recruitment 2026 in Hindi: अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इसरो ने वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (Scientist/Engineer 'SC') के 93 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने कुल 93 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 17 अगस्त 2026 तक ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की पोस्टिंग बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, श्रीहरिकोटा, महेंद्रगिरि, हासन और वलियामाला जैसे इसरो सेंटर्स में होगी।
किस ब्रांच में कितनी वैकेंसी?
इस बार सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रॉनिक्स में रखे गए हैं। ब्रांच वाइज डिटेल इस प्रकार है:
| इलेक्ट्रॉनिक्स | 35 पद |
| मैकेनिकल | 26 पद |
| कंप्यूटर साइंस | 13 पद |
| सिविल | 10 पद |
| इलेक्ट्रिकल | 4 पद |
| रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग | 2 पद |
| आर्किटेक्चर | 2 पद |
| PRL सिविल | 1 पद |
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास संबंधित ब्रांच में B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही सबसे जरूरी शर्त GATE स्कोर है। उम्मीदवार के पास GATE 2025 या GATE 2026 का वैलिड स्कोर होना अनिवार्य है। आप जिस ट्रेड के लिए फॉर्म भर रहे हैं, उसी ट्रेड का GATE स्कोर मान्य होगा। NCS पोर्टल पर रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राजस्थान बिजली विभाग में 2005 नौकरियां, शुरू हो गई आवेदन प्रक्रिया, जानें किन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन
बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, GATE + इंटरव्यू से बनेगी मेरिट
इस बार इसरो कोई लिखित परीक्षा नहीं लेगा। पूरी चयन प्रक्रिया GATE स्कोर और इंटरव्यू पर टिकी है।
GATE स्कोर के आधार पर ही कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। एक पद के लिए करीब 7 लोगों को इंटरव्यू में बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू में आपके टेक्निकल नॉलेज, सब्जेक्ट की समझ और कम्युनिकेशन स्किल को परखा जाएगा। फाइनल मेरिट GATE और इंटरव्यू दोनों में मिले नंबरों से बनेगी, जिसमें दोनों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 60% मार्क्स लाना जरूरी होगा, जबकि रिजर्व कैटेगरी को नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले isro.gov.in पर विजिट करें और करियर सेक्शन में जाएं।
- ICRB Recruitment लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशन और GATE स्कोर की जानकारी सही-सही भरें।
- एक एक्टिव ईमेल आईडी जरूर डालें, क्योंकि सारी जानकारी उसी पर आएगी।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद मिला रजिस्ट्रेशन नंबर नोट करके रख लें।
इंटरव्यू के लिए मिलेगा किराया
इसरो ने बताया है कि इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को आने-जाने का किराया भी दिया जाएगा। सबसे छोटे रूट से सेकंड क्लास स्लीपर का किराया नियमानुसार रिफंड किया जाएगा।
ISRO में नौकरी का ये मौका बार-बार नहीं आता, इसलिए अगर आपके पास वैलिड GATE स्कोर है तो आखिरी तारीख से पहले ही अपना फॉर्म जरूर भर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: How Rainfall is Measured: बारिश कितनी मिलीमीटर (mm) या सेंटीमीटर (cm) हुई है, इसे मापने का क्या है तरीका
