ISC Revaluation Result 2026 Declared: आईसीएसएई रिवैल्युएशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ISC Revaluation Result 2026) खबर है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईएससी री-वैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) का नतीजा 2026 जारी कर (ISC Revaluation Result) दिया है। ऐसे में जिन छात्रों ने अपनी आंसर शीट की रीचेकिंग के लिए दोबारा आवेदन किया था वो ऑफिशियल वेबसाइट cisceboard.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें रीवैल्यूएशन के नतीजे ISC इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 शुरू होने से कुछ दिन पहले ही जारी किए गए हैं। बता दें ISC इम्प्रूवमेंट परीक्षा 15 जून से शुरू होगी और जुलाई तक चलेगी। इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं छात्रों को चुने हुए विषयों में अपने स्कोर बेहतर करने का मौका देती हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश 12वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट, mpbse.nic.in पर कर सकेंग चेक
ISC Revaluation Result 2026: ऐसे डाउनोड करें दोबारा मार्कशीट
- सबसे पहले CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CISCE ISC Re Evaluation Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करे
- री इवैल्युएशन वाली मार्कशीट आपके डेक्सटॉप पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ISC Revaluation Marksheet 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- विषयवार मार्क्स
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
ISC Revaluation Result: कब जारी हुआ था रिजल्
अप्रैल में जारी आईएससी बोर्ड के रिजल्ट के मुताबिक परीक्षा में कुल मिलाकर लगभग 3.6 लाख छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए। इनमें से 2,957 स्कूलों के 2,58,721 उम्मीदवारों ने आईसीएससीई परीक्षा दी, जबकि 1,553 स्कूलों के 1,03,316 छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें जो छात्र अपने ओरिजिनल मार्क्स से संतुष्ट नहीं थे और जिन्होंने री इवैल्यूएशन प्रोसेस का विकल्प चुना था, वो अब अपने रीचेकिंग वाले मार्क्स ऑनलाइन देख सकते हैं।
