IPS Amrita Duhan Udaipur New SP Success Story: राजस्थान सरकार ने बंपर स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं । डॉ. अमृता दुहन को प्रशासनिक फेरबदल के बाद उदयपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है और वे इस जिले की पहली महिला एसपी बनी हैं। अमृता दुहन के आईपीएसस बनने की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरक है। राजस्थान में अपनी सख्त पुलिसिंग के कारण उन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा के रोहतक में जन्मी अमृता दुहन पहले डॉक्टर थीं और एमबीबीएस के बाद एमडी की पढ़ाई कर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और वर्ष 2016 में 33 साल की उम्र में आईपीएस बनीं।
IPS Amrita Duhan: कौन हैं अमृता दुहन
अमृता मूलरूप से हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अमृता ने बताया था कि, वह बचपन से ही आईपीएस अधिकारी बन देश सेवा करना चाहती थी। साल 2007 में उन्होंने एमबीबीएस किया। इसके बाद साल 2011 में पीजी किया और हरियाणा में बतौर डॉक्टर के रूप में कार्यरत रही। नौकरी मिलने के बाद उनके परिवार ने अमृता की शादी का मन बना लिया था। शादी के कुछ सालों बाद उन्हें बेटा हुआ। परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने अपने मुकाम को हासिल किया। कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर अमृता ने साल 2016 ने यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई किया।

लेडी सिंघम के नाम से मशहूर
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर
कोटा के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालने के बाद पहले ही दिन से उन्होंने शहर से बदमाशों का सफाया शुरू कर दिया था। उन्होंने लॉरेंस गैंग के गुर्गों के ठिकानों पर दबिश डाल करीब 22 बदमाशों को दबो था। इस कार्रवाई के बाद अमृता का नाम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

साल 2016 बैच की आईपीएस
IPS Amrita Duhan: साल 2016 बैच की आईपीएस
अमृता साल 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। जहां जहां अमृता की तैनाती हुई उन्होंने अपराधियों की कमर तोड़ दी। उनकी गिनती राजस्थान के सबसे तेज तर्रार व निर्भिक अधिकारियों में की जाती है। डॉ. अमृता दुहन की सफलता की कहानी संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल मानी जाती है।
