एजुकेशन

IP University UG Admission 2026: CUET UG के जरिए एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी, 18 अगस्त तक करें आवेदन

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) ने CUET UG के जरिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक एडमिशन पोर्टल ipu.admissions.nic.in पर जाना होगा।

Image

CUET UG के जरिए एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी

IP University UG Admission 2026: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) ने CUET UG 2026 के माध्यम से अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 18 अगस्त 2026 तक IP University UG Admission 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह मौका शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यूनिवर्सिटी के विभिन्न अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए IP University के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल ipu.admissions.nic.in पर जाना होगा।

18 अगस्त रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं आवेदन

नोटिस के मुताबिक CUET UG 2026 के आधार पर UG प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा अब 18 अगस्त 2026 कर दी गई है। अगर आप भी एडमिशन प्रोसेस में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो इस बार अंतिम तारीख का इंतजार न करें। आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने या सर्वर संबंधित दूसरी परेशानी हो सकती है।

IP University UG Admission 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

CUET UG 2026 के जरिए IP University में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्र नीचे बताए गए तरीके से फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले एडमिशन पोर्टल ipu.admissions.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद UG Courses से संबंधित Registration Link पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले User ID और Password की मदद से एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और CUET UG से जुड़ी जानकारी सावधानी से भरें।
  • इसके बाद अपनी पसंद के प्रोग्राम और संबंधित Program Code का चयन करें।
  • प्रोग्राम कोड चुनते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि यूनिवर्सिटी ने इसे लेकर अलग से सूचना जारी की है।
  • अब आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करें।
  • अगर आपके कोर्स के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन फीस लागू है, तो उसका भुगतान करें।

फॉर्म जमा करने से पहले एक बार पूरी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी गलती की स्थिति में आगे एडमिशन के दौरान परेशानी हो सकती है। सब कुछ सही होने पर आवेदन सबमिट करें और Confirmation Page का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

इन बातों का रखें ध्यान

IP University में CUET UG के जरिए एडमिशन लेने वाले छात्रों को आवेदन करते समय अपने CUET से संबंधित जानकारी बिल्कुल सही दर्ज करना चाहिए। इसके अलावा जिस कोर्स में प्रवेश लेना है, उसका सही Program Code चुनना भी जरूरी है। दस्तावेज अपलोड करने से पहले यह भी जांच लें कि वे यूनिवर्सिटी की ओर से बताए गए फॉर्मेट और आवश्यकताओं के अनुसार हैं या नहीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article