एजुकेशन

IOCL Apprentice Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट के लिए नौकरी! IOCL ने अप्रेंटिस के 433 पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए 9 अलग अलग राज्यों में अप्रेंटिस और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

Image

IOCL Apprentice Recruitment 2026: आईओसीएल ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी

IOCL Apprentice Recruitment 2026: यदि आप भी किसी सरकारी कंपनी में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की (IOCL Apprentice Recruitment 2026) खबर है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईओसीएल नॉर्दर्न रीजन के अप्रेंटिस के कुल 433 पदों पर भर्ती (IOCL Apprentice Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (IOCL Apprentice Vacancy) कर सकते हैं। इसके जरिए 9 अलग अलग राज्यों में अप्रेंटिस और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। यहां आवेदन के लिए 7 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 सितंबर 2026 है। यहां आप आईओसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IOCL Apprentice Qualification, Age Limit: आईओसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बता दें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टेक्नीशियन, आईटीआई ट्रेड, ग्रेजुएट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग किया होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं एज लिमि की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधितम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फॉर्म के लिंक पर जाकर लोकेशन चुनें।
  • यहां किसी एक पद के लिए ही आवेदन करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

IOCL Apprentice Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन डायरेक्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यहां आपके डिप्लोमा, आईटीआई या ग्रेजुएशन में आए अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस लिस्ट में होगा उन्हें डायरेक्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article