एजुकेशन

International Peace Day 2024: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जरूर पढ़ें य​ह फैक्ट्स

International Peace Day 2024 Why Celebrated: हर साल 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर में गैर सरकारी संगठनों, समुदायों, व्यक्तियों और सरकारों द्वारा मनाया जाने वाला दिन है। अगर आपको भी महत्वपूर्ण दिवस के बारे में पढ़ना अच्छा लगता है तो यहां जानें अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब और कैसे शुरू हुआ।

Image

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास

International Peace Day 2024 why we celebrate, History in Hindi: हर साल 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर में गैर सरकारी संगठनों, समुदायों, व्यक्तियों और सरकारों द्वारा मनाया जाने वाला दिन है। अगर आपको भी महत्वपूर्ण दिवस के बारे में पढ़ना अच्छा लगता है तो यहां जानें अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब और कैसे शुरू हुआ।

International Peace Day Date - अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है

दुनियाभर में अहिंसा का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।

Why we Celebrate International Peace Day - अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस क्यों मनाया जाता है

ताकि इस विशेष दिन के बहाने दुनिया के कोने-कोने तक अमन और शांति का संदेश पहुंचाया जा सके।

International Peace Day 2024 Theme - अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2024 की थीम

इस बार की थीम ‘कल्टिवेटिंग ए कल्चर ऑफ पीस’ रखी गई है।

देश में अमन और शांति कायम करने के लिए आज के समय में कई सारी संस्‍थाएं मौजूद हैं। ऐसी ही एक संस्‍था ‘मेन वेलफेयर ट्रस्ट’ के अध्यक्ष अमित लखानी से आईएएनएस एजेंसी से बात की, पेश हैं बातचीत के कुछ अंश।

समाज में शांति कायम करने को लेकर उनकी संस्‍था पिछले कई सालों से समाज के लिए काम कर रही है। अमित लखानी ने कहा, ''दुनियाभर में 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों में शांति कायम करने की भावना को जगाया जाता है। हम भी इस ओर काम कर रहे हैं। हमारा मकसद रहता है कि हम सबसे पहले परिवार के स्‍तर पर शांति कायम करने की मुहिम पर काम करें।''

उन्होंने बताया, ''जब हम शांति की बात करते हैं तो सबसे पहले परिवार का नाम आता है, क्‍योंकि एक परिवार ही व्‍यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। समाज को शांति का संदेश देने से पहले जरूरी है कि सबसे पहले इसकी शुरूआत परिवार से की जाए।''

उन्‍होंने आगे कहा, ''लोग धीरे-धीरे पश्चिमी संस्कृति को अपना रहे हैं, जिससे परिवार छोटे हो रहे हैं। परिवारों में बड़े लोगों के न होने से आए दिन पति-पत्‍नी में झगड़े होते हैं। यह झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि नौबत तलाक तक पहुंच जाती है।''

अमित ने कहा कि हम अपनी संस्‍था के माध्‍यम से लोगों को यह संदेश देने का काम करते हैं कि वह अपने जीवन और समाज में शांति बनाए रखने में अपना योगदान दें। इसके लिए हम समय-समय पर कई तरह के सेमिनार का भी आयोजन करते हैं, क्‍योंकि जब घर में शांति कायम होगी तभी समाज में भी अमन और शांति बनाई जा सकेगी।

International Peace Day 2024 History - अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कैसे और कब शुरू हुआ? विश्व शांति दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने 1981 में की थी। पहली बार इसे 1982 में दुनियाभर में मनाया गया। सफेद कबूतर को शांति का दूत कहा जाता है। विश्व शांति दिवस पर कई लोग सफेद कबूतर को उड़ाकर समाज में अमन और शांति बनाए रखने का संदेश देते हैं।

IANS इनपुट के साथ

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article