AI First Advanced technology curriculum : वर्तमान समय तकनीकि का स्वर्णिम काल है जहां नित नए प्रयोग हो रहे हैं। AI यानी आर्टिफिशियनल इंटेलीजेंस के माध्यम से युवा विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रयोग कर रहे हैं और करियर के नए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। भारत में एआई के क्षेत्र में करियर बनाने के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही भारत का पहला एआई-फर्स्ट एडवांस टेक्नोलॉजी करिकुलम तैयार होने जा रहा है और इसे बना रहे हैं आईएमटी कॉलेज गाजियाबाद से पीजीडीएम करने वाले पीयूष नांगरू। बता दें कि पीयूष नांगरू वेदाम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के को फाउंडर हैं जो आर्टिफिशियनल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं।
भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम के तहत हाल ही में वेदाम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी ने एआई-आधारित लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म एल्गो प्रेप को अधिग्रहीत कर लिया है जिसे स्थापना पूर्व-माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर निशांत चाहर और पूर्व-गूगल इंजीनियर सुभेश कुमार ने शुरू किया था। इसके बाद भारत का पहला एआई-नेटिव अंडरग्रेजुएट टेक करिकुलम तैयार किया जाएगा जो 2029 और उससे आगे की नौकरियों के लिए छात्रों को तैयार करेगा।
चार वर्षीय ऑन-कैंपस बी.टेक प्रोग्राम
बता दें कि इससे पहले कंप्यूटर साइंस (एआई) पर आधारित चार वर्षीय ऑन-कैंपस बीटेक प्रोग्राम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोर चुका है। वेदाम के को-फाउंडर पीयूष नांगरू ने बबताया कि जल्द ही कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को पढ़ाने के तरीके में व्यापक परिवर्तन इस करिकुलम के माध्यम से होने वाला है। इससे आने वाले वर्षों में तकनीकी शिक्षा का नया मानक भी तय होने वाला है।
5000 से ज्यादा छात्रों को मिली नौकरी
बता दें कि एल्गो प्रेप के माध्सम से अब तक 5000 से अधिक छात्रों को गूगल, डेलॉइट, एटलैसियन जैसी शीर्ष कंपनियों में नौकरी हासिल हो चुकी है। इसके स्मार्ट टूल्स जैसे एआई डाउट सॉल्वर, पर्सनलाइज़्ड कोड रिव्यू इंजन, अडैप्टिव लर्निंग पाथवे और मॉक इंटरव्यू असिस्टेंट की मदद से हजारों छात्रों को अत्याधुनिक शैक्षणिक अनुभव मिलने वाला है।
