एजुकेशन

IIT JAM 2027 Registration: आज है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, बिना समय गंवाए तुरंत करें अप्लाई

IIT JAM 2027 Registration: इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आज आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Image

IIT JAM 2027 Registration (Photo - AI/Newsroom Verified)

IIT JAM 2027 Registration: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और अन्य शीर्ष शिक्षण संस्थानों में मास्टर डिग्री व अन्य विज्ञान आधारित पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जिन योग्य और इच्छुक छात्रों ने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है, वह बिना किसी और देरी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और तय समय-सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

IIT JAM 2027 परीक्षा से जुड़ी मुख्य तिथियां

पंजीकरण की अंतिम तिथि19 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि19 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार विंडो10 नवंबर 2026 (संभावित)
IIT JAM 2027 परीक्षा तिथि14 फरवरी 2027
परिणाम घोषणा18 मार्च 2027
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - फैशन की दुनिया में बनाना चाहते हैं शानदार करियर? NIFT में एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन, यहां देखें पूरा प्रोसेस

स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1 - आवेदन के लिए सबसे पहले JOAPS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर विजिट करें।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके लॉग-इन क्रेडेंशियल्स जनरेट करें।

स्टेप 3 - पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा शहरों का चयन करें।

स्टेप 4 - अब पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं/12वीं की मार्कशीट और श्रेणी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों को अपलोड करें।

स्टेप 5 - अपनी श्रेणी और चुने गए टेस्ट पेपर्स के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6 - फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद फाइनल पेज का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स व दिशा निर्देश

आज अंतिम तिथि होने के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर सर्वर धीमा हो सकता है, इसलिए बिना देर किए तुरंत अपना फॉर्म सबमिट करें। उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार एक या दो टेस्ट पेपर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप दो पेपर चुन रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वे अलग-अलग सत्रों में आयोजित हो। इसका ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही बता दें कि अपलोड किए जाने वाले सभी दस्तावेज और विवरण पूरी तरह से आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड से मेल खाने चाहिए, ताकि बाद में काउंसलिंग या एडमिशन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article