इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) को आमतौर पर देश के प्रमुख इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंटिफिक रिसर्च संस्थानों के रूप में जाना जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आईआईटी कैंपस में केवल इंजीनियरिंग की ही पढ़ाई नहीं होती है। यह सिर्फ टेक्निकल नॉलेज तक ही सीमित नहीं है, क्योंकि यहां कई भाषा कोर्स यानी फॉरन लैंग्वेज कोर्स (IIT Foreign Language Courses) संचालित किए जाते हैं, जिसमें आईआईटी के छात्रों के साथ कामकाजी पेशेवर और अन्य छात्र हिस्सा ले सकते हैं। आइए आपको बताएं, किस आईआईटी में कौन-कौन से लैंग्वेज कोर्स ऑफर किए जाते हैं।
आईआईटी से लैंग्वेज कोर्स
बता दें कि लैंग्वेज प्रोग्राम संस्थान के ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज डिपार्टमेंट, इंटरनेशनल रिलेशंस ऑफिस या NPTEL और SWAYAM जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किए जाते हैं। यह पहल छात्रों की वैश्विक संचार क्षमता और करियर के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- क्या एक IIT से दूसरे IIT में ट्रांसफर हो सकता है? जानें क्या कहता है नियम
IIT Kanpur
आईआईटी कानपुर का 'फॉरेन लैंग्वेज प्रोग्राम' (FLP) देश के सबसे पुराने भाषा पाठ्यक्रमों में से एक माना जाता है। यह कोर्स 'ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज डिपार्टमेंट' और यह 'सेंटर फॉर कंटीन्यूइंग एजुकेशन' के माध्यम से संचालित होता है। यहां फ्रेंच, जर्मन और जापानी भाषाएं दो स्तरों—बेसिक और एडवांस पर सिखाई जाती हैं। कोर्स में प्रवेश के लिए आईआईटी के रेगुलर छात्र आवेदन कर सकते हैं, उनके साथ ही कामकाजी लोग, अन्य छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदन कर सकते है। कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।
IIT Delhi
आईआईटी दिल्ली अपने 'ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज डिपार्टमेंट' और 'ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस' के सहयोग से 'इंडियन एंड फॉरेन लैंग्वेज लर्निंग प्रोग्राम' (IFLLP) चलाता है। इस प्रोग्राम के तहत अभ्यर्थियों को स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन और जापानी भाषाएं सिखाई जाती हैं। ये कोर्स कैंपस में क्लासरूम मोड में संचालित किए जाते हैं। सफल समापन पर अभ्यर्थियों को आधिकारिक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- GATE 2027: IIT मद्रास ने शुरू किया 'Robotics & Automation' का नया पेपर, जानें योग्यता, करियर स्कोप
IIT Bombay
आईआईटी बॉम्बे का 'ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस' बहुभाषी कोर्स प्रदान करता है। यहां फ्रेंच, जर्मन, जापानी, मंदारिन के साथ-साथ संस्कृत भाषा के कोर्स भी उपलब्ध हैं। प्रत्येक भाषा पाठ्यक्रम में बिगिनर्स, इंटरमीडिएट और एडवांस्ड स्तर पर कुल 100 घंटे की पढ़ाई होती है, जिसे दो मॉड्यूल में विभाजित किया गया है। कक्षाएं कैंपस में शाम के समय सप्ताह में दो दिन आयोजित की जाती हैं। प्रत्येक मॉड्यूल के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 80% उपस्थिति अनिवार्य है। यह कार्यक्रम छात्रों, फैकल्टी, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए खुला है।
