एजुकेशन

JK Bank Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर बैंक में पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर आज से आवेदन शुरू, जल्द करें आवेदन

JK Bank PO, Banking Associate Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jksb.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1397 पदों की भर्ती की जाएगी।

Image

JK Bank PO, Banking Associate Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी

JK Bank PO, Banking Associate Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JK Bank Recruitment 2026) खबर है। जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1,397 रिक्तियां हैं, जिनमें 343 पद PO के और 1,054 पद बैंकिंग एसोसिएट के हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jksb.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

यहां आवेदन के लिए 7 नवंबर को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर है। यहां आप जम्मू कश्मीर बैंक में पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

JK Bank Recruitment 2026: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 6 नवंबर 2026
  • आवेदन की शुरुआत - 7 नवंबर 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 26 नवंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 26 नवंबर 2026

JK Bank PO, Banking Associate Recruitment: जम्मू कश्मीर बैंक पीओ के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

जम्मू और कश्मीर बैंक के पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

JK Bank PO, Banking Associate Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  1. सबसे पहले jksb.bank.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JK Bank PO, Banking Associate Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JK Bank PO, Banking Associate Selection Process: जम्मू कश्मीर बैंक पीओ, बैंकिंग एसोसिएट सेलेक्शन प्रोसेस

यहां सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो बैंकिंग एसोसिएट के चयन में 60 मिनट की 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा होती है, जिसमें अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाता है। वहीं प्रोबेशनरी ऑफिसर के चयन में 100 अंकों की एक क्वालिफाइंग प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स), 200 अंकों की मुख्य परीक्षा और एक इंटरव्यू शामिल है। प्रीलिम्स के बाद रिक्तियों की संख्या से 10 गुना और मुख्य परीक्षा के बाद रिक्तियों की संख्या से 3 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article