एजुकेशन

GATE 2027: IIT मद्रास ने शुरू किया 'Robotics & Automation' का नया पेपर, जानें योग्यता, करियर स्कोप

GATE 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों को बता दें कि आईआईटी मद्रास द्वारा रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में एक नया पेपर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं कि इस पेपर के लिए कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और उनके पास करियर के क्या विकल्प है।

Image

GATE 2027 में एड हुआ 'Robotics & Automation' का नया पेपर (Photo - AI)

GATE 2027: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल 'ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग' (GATE 2027) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। इस साल आईआईटी मद्रास द्वारा गेट 2027 परीक्षा में एक पेपर और एड किया गया है। जी हां, 5 साल के अंतराल के बाद आयोजित होने वाली गेट परीक्षा के सिलेबस में बड़ा फेरबदल करते हुए नया टेस्ट पेपर 'रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन' (RA) जोड़ा गया है। ग्लोबल लेवल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। तो आइए अब जानते हैं कि इस नए पेपर के लिए कौन-कौन से छात्र योग्य हैं, इसमें करियर के क्या ऑप्शन है और परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तारीखें क्या हैं। आवेदकों के लिए इसके बारे में जानना जरूरी है।

5 साल बाद सिलेबस में बड़ा बदलाव

दुनिया में तेजी से बढ़े एआई और उद्योग जगत की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गेट 2027 के सिलेबस को अपडेट किया गया है। कई पुराने व गैर-जरूरी टॉपिक्स को हटाकर नए आधुनिक विषयों को जोड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, इसमें नया पेपर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन शामिल किया गया है। इसके साथ छात्रों के पास चुनने के लिए 30 पेपर हैं, जिसके लिए आईआईटी मद्रास द्वारा सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा 'टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस' (TF) पेपर को अब 'इंजीनियरिंग साइंसेज' (XE) के अंतर्गत एक सेक्शनल पेपर बना दिया गया है।

कौन से स्टूडेंट्स दे सकेंगे रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन का पेपर?

IIT Madras द्वारा जारी सूचना ब्रोशर के अनुसार, यदि आपने नीचे दी गई ब्रांच लिस्ट में से इंजीनियरिंग की है या कर रहे हैं, तो आप इस RA को प्राइमररी या सेकेंडरी विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)
कंप्यूटर साइंस (CS)
डेटा साइंस (DA)

नौकरियों के शानदार अवसर

इस कोर्स को करन के बाद छात्रों के पास करियर के अच्छे स्कोप है। वह सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में अच्छी नौकरी प्राप्त कर एक बेहतरीन करियर की शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं करियर स्कोप के बारे में विस्तार से -

उच्च शिक्षा: रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के पेपर में अच्छा गेट स्कोर हासिल कर छात्र देश के टॉप IITs, NITs और IISc बेंगलुरु जैसे संस्थानों में स्कॉलरशिप के साथ एम.टेक या डायरेक्ट पीएचडी में दाखिला ले सकते हैं।

सरकारी नौकरियां: भारत सरकार की प्रमुख सार्वजनिक कंपनियों जैसे IOCL, NTPC, BHEL, GAIL और रक्षा अनुसंधानों में टेक्निकल ऑफिसर (Group-A) के पदों पर सीधी भर्ती का मौका मिलेगा।

प्राइवेट और टेक सेक्टर: स्पेस, ऑटोमेशन और एआई पर काम करने वाले ग्लोबल टेक ब्रांड्स और भारतीय स्टार्टअप में रोबोटिक्स इंजीनियर, ऑटोमेशन कंसलटेंट तथा AI स्पेशलिस्ट के रूप में आपको आकर्षक पैकेज वाली नौकरियां मिल जाएगी।

गेट की तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि14 अगस्त 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
परीक्षा की तारीखें 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
परिणाम की घोषणा19 मार्च 2027

गेट के लिए कितना है आवेदन शुल्क

गेट 2027 परीक्षा के लिए महिला, SC, ST, PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये प्रति पेपर है। जबकि सामान्य, OBC, EWS व अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये प्रति पेपर है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article