एजुकेशन

IIM शुरू करने जा रहा AI-enabled learning, जानें किसे और क्या होगा फायदा

IIM Sambalpur to introduce soon AI enabled learning: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), संबलपुर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) युक्त शिक्षण (AI-enabled learning) शुरू करने का फैसला किया है। आईआईएम संबलपुर के इस निर्णय से जानें छात्रों को कैसे व क्या होगा फायदा

Image

IIM शुरू करने जा रहा AI-enabled learning (image - canva)

IIM Sambalpur to introduce soon AI enabled learning: AI के इस जमाने में ज्यादातर लोगों की रुचि AI Course पर है, इसी को देखते हुए तमाम नामी संस्थान अपने यहां AI Course या AI-enabled learning की शुरुआत कर रहे हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), संबलपुर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) युक्त शिक्षण (AI-enabled learning) शुरू करने का फैसला किया है। आईआईएम संबलपुर के इस पहल से जानें छात्रों को कैसे व क्या होगा फायदा

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), संबलपुर ने AI-enabled learning शुरू करने का फैसला इसलिए लिया, ताकि विद्यार्थियों के बीच परिवर्तनकारी अध्ययन अनुभव को सुनिश्चित किया जा सके।

भाषा एजेंसी पर मौजूद कॉपी में बताया गया है कि 'संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महादेव जायसवाल ने कहा, ‘‘ हम परिवर्तनकारी शिक्षण अनुभव के लिए कक्षाओं में एआई की शुरुआत करने की घोषणा करते हैं। 2015 में महज 49 एमबीए विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ आईआईएम,संबलपुर आज 320 एमबीए छात्रों के साथ एक गौरवशाली संस्थान है।’’

23 सितंबर को की आधिकारिक घोषणा

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), संबलपुर के अधिकारियों ने 23 सितंबर को संस्थान के 10वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान संकाय के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की शुरुआत करने की घोषणा की।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महादेव जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने अपने ‘इनक्यूबेशन सेंटर’ के तहत 60 से अधिक स्टार्ट-अप को शामिल करने के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और प्रक्रिया तैयार की और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया है।’’

जल्द ही महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन

उन्होंने बताया कि संस्थान ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए फरवरी में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रहा है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article