IIM CAT Response Sheet 2024, IIM CAT Answer Key 2024: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने आज, 29 नवंबर, 2024 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के लिए रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी कर दी है। बता दें Common Admission Test (CAT) 2024 का आयोजन 24 नवंबर, 2024 को किया गया था, इसके बाद से परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार लगातार आंसर की का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार आज Indian Institutes of Management (IIM) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी कर दी है।
रिस्पॉन्स शीट के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने आंसर चेक करने और अपने अनुमानित स्कोर की गणना करने में मदद मिल सकेगी। इसके अलावा आंसर की भी जारी की गई है, हालांकि ये अनंतिम है, यानी उम्मीदवार आपत्ति कर सकते हैं, फिर उठाई गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और अगर आपत्ति सही पाई गईं तो आंसर की में जरूरी बदलाव करके फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
इन अपडेट्स को डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन करना होगा।
How to Check IIM CAT Response Sheet ! IIM CAT Answer Key 2024
कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो:
- iimcat.ac.in पर जाएं।
IIM CAT Response Sheet Pdf Link ! IIM CAT Answer Key 2024 Link पर क्लिक करें।- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड) दर्ज करें।
- अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें।
उम्मीदवार इस आंसर की के माध्यम से अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए कर सकते हैं।
