एजुकेशन

IIM CAT Answer Key 2024: कैट एग्जाम की आंसर की आज हो सकती है जारी, यहां सबसे पहले करें चेक

IIM CAT Exam Result Date and Time: देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी IIM CAT Exam 2024 के लिए आंसर की जारी होने वाली है। बता दें कि 24 नवंबर 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए आंसर की के बाद रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है।

Image

IIM CAT की आंसर की

Photo : Times Now Digital

IIM CAT Exam Result Date and Time: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी IIM CAT Exam 2024 की आंसर की किसी भी वक्त जारी हो सकती है। बता दें कि 24 नवंबर 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए आंसर की के बाद ऑब्जेक्शन का मौका दिया जाएगा।

आईआईएम कैट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए परीक्षा 24 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स आंसर की चेक कर सकेंगे।

IIM CAT Answer Key ऐसे कर सकेंगे चेक

  • आंसर की जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- iimcat.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Welcome to Common Admission Test 2024 (CAT 2024) के लिंक पर जाना होगा।
  • अब अपनी डिटेल्स से सेट के अनुसार आंसर की चेक करें।
  • आंसर की चेक करने के बाद आगे के लिए प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

ऑब्जेक्शन का मौका

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स जो परीक्षा में शामिल हुए थे वही आंसर की चेक कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन का विकल्प भी मिलेगा। जिन कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई गलती नजर आती है वो ऑब्जेक्शन फाइल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हे सबूत भी शेयर करना होगा।

परीक्षार्थियों द्वारा जारी ऑब्जेक्शन को एग्जाम एक्सपर्ट द्वारा सॉल्व किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा। बता दें कि IIM CAT एग्जाम का फाइनल रिजल्ट इसी महीने के तीसरे हफ्ते तक जारी हो सकता है। कैंडिडेट्स लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- iimcat.ac.in विजिट करते रखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article