एजुकेशन

झारखंड में IIIT के छात्र को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज, इंस्टीट्यूट के इतिहास में सबसे तगड़ा प्लेसमेंट

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के छात्र सक्षम ने संस्थान के प्लेसमेंट इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम को ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी रूब्रिक (Rubrik) में सालाना 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।

Image

IIIT रांची के B.Tech छात्र का कमाल

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची के छात्र सक्षम ने संस्थान के प्लेसमेंट इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम को ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी रूब्रिक (Rubrik) में सालाना 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। IIIT रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को उनकी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। संस्थान के अनुसार, यह सफलता छात्रों के लिए बढ़ते करियर अवसरों और तकनीकी क्षेत्र में उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता को भी दर्शाती है। सक्षम का चयन रूब्रिक में 'टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर' के पद पर हुआ है।

बता दें कि सक्षम का चयन टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर हुआ है। इस भूमिका में वह टेक्निकल टीमों के साथ समन्वय करने, प्रोजेक्ट की प्लानिंग और उसे तय समयसीमा में पूरा कराने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। रूब्रिक डेटा सिक्योरिटी और क्लाउड डेटा मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने वाली वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी है। संस्थान के मुताबिक, यह IIIT रांची के किसी छात्र को अब तक मिला सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज है।

IIIT के B.Tech छात्र को 1.25 करोड़ का पैकेज

IIIT के B.Tech छात्र को 1.25 करोड़ का पैकेज

संस्थान के अनुसार, सक्षम ने अपनी पढ़ाई के दौरान सिर्फ अकादमिक ज्ञान पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि तकनीकी कौशल, समस्या समाधान और पेशेवर क्षमताओं को भी विकसित किया। इन्हीं क्षमताओं के आधार पर प्लेसमेंट प्रक्रिया में उनका चयन हुआ। IIIT रांची के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्रों को कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किया जाता है। इसमें तकनीकी कौशल को मजबूत करने के साथ इंटरव्यू और रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों की तैयारी कराई जाती है। शिक्षक और मेंटर्स भी छात्रों को मार्गदर्शन देते हैं।

क्या बोले सक्षम

अपनी उपलब्धि पर विचार साझा करते हुए सक्षम ने कहा, यह उपलब्धि मेरे लिए बेहद खास और भावुक कर देने वाली है। मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने इस पूरे सफर में मेरा साथ दिया और मुझ पर अटूट विश्वास बनाए रखा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article