IGNOU Admission 2026: इग्नू जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। रजिस्ट्रेशन के मामले में पीछे छूटे उम्मीदवारों के लिए यह एक और अवसर है। जो छात्र किसी भी कारण से फॉर्म नहीं भर पाए हैं वह इग्रू की आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कोर्सों में एडमिशन के लिए है।
क्या है IGNOU ऑनलाइन कोर्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि?
जानकारी के अनुसार, IGNOU में ऑनलाइन कोर्स में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 15 मार्च 2026 है। पीछे छुटे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट (अगर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन कर रहे हैं तो)
- कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि है तो)
- बीपीएल प्रमाण पत्र (यदि फीस में छूट चाहिए तो)
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- आधार कार्ड या अन्य फोटो आईडी का नंबर
बता दें कि ऊपर दिए गए सभी डॉक्यूमेंट की उम्मीदवारों को स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
IGNOU Admission 2026: ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन
1. IGNOU के ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए 'IGNOU January Session Online Course Admission 2026' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुलेगा।
4. जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है, वह लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
5. जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से पहले रजिस्टर करें।
6. लॉगिन क्रिएट होने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
8. आवेदन फॉर्म को चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
9. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लेने के साथ पीडीएफ बनाएं।
बता दें कि ऑनलाइन मोड में छात्र यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ उम्मीदवार ओडीएल मोड की डेट जरूर चेक करें।
