एजुकेशन

IGNOU Admission 2023: इग्नू में बीएड व एमबीए सहित इन कोर्सेज के लिए 30 जून तक करें अप्लाई, जानें एडमिशन पाने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 6, 2023, 12:42 PM IST

IGNOU Admission 2023, IGNOU July Admission 2023, ignouadmission.samarth.edu.in: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अगर आप भी इग्नू में एडमिशन लेना चाहते हैं तो यहां हम आपको डिप्लोम से लेकर पीएचडी लेवल तक के कोर्सेज में एडमिशन लेने का तरीका बताएंगे।

Image

IGNOU Admission 2023

IGNOU Admission 2023, IGNOU July Admission 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अगर आप भी दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश पाना चाहते हैं तो इसके लिए 30 जून तक आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। IGNOU Admission 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू की जा चुकी है।

IGNOU Admission 2023: दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी

IGNOU केंद्र सरकार के अधीन दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है। यह भारत सहित 36 देशों में स्टूडेंट्स को दूरस्थ शिक्षा प्रदान करता है। यहां से आप बहुत कम खर्चे मे किसी भी कोर्स मे नमांकन करके डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसमें एडमिशन पाने वाले स्टूडेंट्स को नियमित पढ़ने के लिए यूनिवर्सिटी नहीं जाना होता है। यह विश्वविद्यालय ODL यानी Open and Distance Learning मॉड्यूल पर आधारित है।

IGNOU July Admission 2023: इन कोर्सेज के लिए करें अप्लाई

इग्नू के देशभर में दो हजार से अधिक स्टडी सेंटर और 56 रीजनल सेंटर हैं। यहां डिप्लोमा से लेकर सर्टिफिकेट, एडवांस्ड डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी लेवल के प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है। स्टूडेंट्स बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी, बीएड, एमबीए, एमसीए और पीएचडी के 250 से अधिक कोर्सेज के लिए अप्लाई तक सकते हैं।

How to apply for IGNOU July Admission 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
  • फिर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और यूजर नेम व पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद इग्नू एडमिशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर अपना फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  • इग्नू एडमिशन के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के जरिए निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
  • इग्नू एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी अपने पास संभाल कर रख लें।
IGNOU Exam Form 2023: कितनी होगी फीस

इग्नू में बैचलर्स लेवल के कोर्सेज में प्रवेश के लिए स्टूडेंट मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, मास्टर्स लेवल कोर्स के लिए संबंधित विषय में यूजी डिग्री अनिवार्य है। सभी कोर्स के लिए अलग अलग फीस होती हैं। हालांकि, 8 हजार से लेकर 62 हजार रुपए के बीच में लगभग कोई भी कोर्स पूरा किया जा सकता है।

IGNOU Registration Form 2023: इग्नू डिग्री की मान्यता

IGNOU को यूजीसी से भी मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा इस यूनीवर्सिटी की डिग्री को DEC और AICTE दोनो ने अप्रूव्ड किया है। यानी की यहां से प्राप्त की गई डीग्री की वैल्यू रेगुलर यूनिवर्सिटीज से प्राप्त की गई डीग्री के बराबर ही होती है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article