IELTS Exam : स्टूडेंट्स के बीच IELTS काफी पॉपुलर है। IELTS यानी (International English Language Testing System) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी भाषा का टेस्ट है, जिसे विदेश में पढ़ाई, नौकरी या फिर माइग्रेशन के लिए जरूरी माना जाता है। इसे British Council, IDP Education और Cambridge द्वारा मिलकर चलाया जाता है। अगर आप भी इस कोर्स में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इसके लिए आवेदन कब होते हैं, एग्जाम का फॉर्मेट क्या है और इसमें क्या-क्या शामिल होता है।
कब होते हैं IELTS के आवेदन ?
अगर आप भी IELTS में दिलचस्पी रखते हैं तो ध्यान दें कि इसके लिए पूरे साल आवेदन किया जा सकता है। हर महीने कई बार आइल्ट्स की परीक्षा आयोजित की जाती है। ऐसे में उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार तारीख को चुन सकते हैं। आमतौर पर एग्जाम से 2-3 हफ्ते पहले आवेदन करना बेहतर माना जाता है क्योंकि स्लॉट जल्दी भर जाते हैं। साथ ही आवेदन भी ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से किया जा सकता है। मगर आजकल छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ज्यादा करते हैं।
कैसा होता है एग्जाम का फॉर्मेट? IELTS Exam Format
IELTS दो तरह का होता है- Academic और General Training. दोनों ही फॉर्मेट लगभग एक जैसे होती हैं। फर्क सिर्फ reading और Writing सेक्शन में होता है। परीक्षा कुल चार हिस्सों में होती है- Listening, Reading, Writing और Speaking.

IELTS Application Process
यहां समझें परीक्षा का पैटर्न IELTS Exam Pattern
Listening (30 मिनट): इसमें 4 ऑडियो क्लिप्स सुनकर 40 सवालों के जवाब देने होते हैं।
Reading (60 मिनट): इसमें 3 पैसेज होते हैं और कुल 40 प्रश्न होते हैं। Academic और General में पैसेज अलग होते हैं।
Writing (60 मिनट): इसमें 2 टास्क होते हैं—Academic में ग्राफ/चार्ट पर लिखना और निबंध, जबकि General में लेटर और निबंध लिखना होता है।
Speaking (11–14 मिनट): यह इंटरव्यू के रूप में होता है, जिसमें 3 पार्ट होते हैं—इंट्रोडक्शन, क्यू कार्ड और डिस्कशन।

IELTS Exam Pattern
कितने घंटे का होता है एग्जाम ? IELTS Exam Timing
यह परीक्षा कुल मिलाकर लगभग 2 घंटे 45 मिनट की होती है और इसमें 0 से 9 बैंड तक स्कोर दिया जाता है। IELTS का स्कोर दो साल तक वैलिड रहता है और दुनिया के ज्यादातर देशों में मान्य होता है। कुल मिलाकर, सही रणनीति, समय पर आवेदन और नियमित प्रैक्टिस के साथ उम्मीदवार इस परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल कर सकते हैं और अपने विदेश जाने के सपने को पूरा कर सकते हैं। ऐसे में अगरआपको भी आइल्ट्स की तैयारी करनी है या फिर आप विदेश जाने का सपना देखते हैं तो सही तरीके से तैयारी के साथ आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
