एजुकेशन

ICSI CSEET Result 2025: इस लिंक से डाउनलोड करें आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट, यह रहा तरीका

ICSI CSEET July Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर आईडी नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

ICSI CSEET Result 2025 (Photo Credit: Canva)

ICSI CSEET July Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) का रिजल्ट आज यानी 16 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu आईडी नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

ICSI CSEET Result 2025: मार्कशीट में होगी ये जानकारी

आईसीएसआई कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 5 जुलाई और 7 जुलाई 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 140 सवाल पूछे गए थे। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि मार्कशीट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, विषयों का नाम, नंबर और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जानकारी दी होगी। ध्यान रहे कि मार्कशीट की फिजिकल कॉपी अलग से नहीं जारी की जाएगी।

How to download ICSI CSEET Result 2025

  • आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • फिर आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CSEET Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं, कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article