EICMAI Result : डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें आईसीएमएआई सीएमए रिजल्ट, जानें Step-By-Step तरीका
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Feb 11, 2026, 07:36 AM IST
icmai cma result 2026 : ICMAI के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि CMA इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों के रिजल्ट गुरुवार 11 फरवरी, 2026 को ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट eicmai.in पर घोषित किए जाएंगे। ये घोषणा उन स्टूडेंट्स के लिए है जिन्होंने 10 से 17 दिसंबर 2025 तक CMA एग्जाम दिए हैं। इस लेख में आपको रिजल्ट डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका मिलेगा। cma inter result, cma result , icmai results, eicmai result , cma results, cma final result
cma inter result
ICMAI CMA Results 2026 : इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) जल्द ही दिसंबर 2025 में हुए CMA इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है। ICMAI के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि CMA इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों के रिजल्ट गुरुवार 11 फरवरी, 2026 को ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट eicmai.in पर घोषित किए जाएंगे। (icmai results) ये घोषणा उन स्टूडेंट्स के लिए है जिन्होंने 10 से 17 दिसंबर 2025 तक CMA एग्जाम दिए हैं। कैंडिडेट्स को रिजल्ट घोषित होने पर लॉग इन करने और इंडिविजुअल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एक स्टूडेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर की जजरूरत होगी, जो रजिस्ट्रेशन के समय दिया गया था।
कब हुए थे CMA एग्जाम ?
बताते चलें कि CMA इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम पिछले साल दिसंबर के बीच में हुए थे। फाउंडेशन लेवल का एग्जाम 13 दिसंबर 2025 को हुआ था। फाउंडेशन एग्जाम के रिजल्ट पहले 8 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे। इंटरमीडिएट या फाइनल CMA एग्जाम पास करने के लिए कैंडिडेट्स को हर सब्जेक्ट के पेपर में कम से कम 40 परसेंट मार्क्स और सभी नॉन-एग्जेम्प्टेड पेपर्स में कुल 50 परसेंट मार्क्स लाने होंगे।
ICMAI CMA रिजल्ट 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स How to Download ICMAI CMA result 2026:
कैंडिडेट्स ICMAI CMA रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- ICMAI की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट eicmai.in पर जाएं।
- CMA इंटरमीडिएट रिजल्ट या CMA फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन फील्ड में अपना आइडेंटिफिकेशन नंबर डालें।
- अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
- सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, टोटल स्कोर और रिजल्ट स्टेटस को ध्यान से चेक करें।
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सेव कर लें।
- वेरिफिकेशन या एडमिशन के लिए प्रिंटआउट ले लें।
पब्लिश होने के बाद, रिजल्ट स्कोरकार्ड में ये चीजें होंगी- ICMAI CMA Scorecard
- कैंडिडेट का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स
- टोटल मार्क्स और क्वालिफिकेशन स्टेटस।
