एजुकेशन

ICAI CA September Result 2025: 3 नवंबर तक जारी हो सकता है चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा का परिणाम, देखें पासिंग पर्सेंटेज

ICAI CA September Result 2025: आईसीएआई 3 नवंबर तक चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) सितंबर 2025 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट घोषित करने की ऑफिशियल तारीख अभी तक ICAI ने कन्फर्म नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले एक से डेढ़ हफ्ते में प​रिणाम आने की संभावना है।

ICAI CA September Result 2025

ICAI CA September Result 2025 कब होगा जारी, देखें पासिंग पर्सेंटेज

ICAI CA September Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2025 का रिजल्ट लगभग तैयार है, और कभी भी जारी हो सकता है। हालांकि, रिजल्ट घोषित करने की ऑफिशियल तारीख अभी तक ICAI ने कन्फर्म नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले एक से डेढ़ हफ्ते में परिणाम आने की संभावना है। जो उम्मीदवार फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे घोषणा होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट - icai.org - पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

मेरिट लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट पोर्टल पर छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। स्कोर के साथ, ICAI सफल उम्मीदवारों का पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।

ICAI CA September Result 2025: लॉगिन के लिए जरूरी चीजेे

ICAI CA September Result 2025 Online देखने के लिए, उम्मीदवारों के पास अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर होना चाहिए। ये क्रेडेंशियल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने और रिजल्ट को सही तरीके से वेरिफाई करने के लिए जरूरी है।

ICAI CA September Result 2025: How to Check

ICAI CA September Result 2025 Check करने के लिए इन पांच स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट - icai.org पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, ICAI CA September Result 2025 Link पर क्लिक करें।

स्टेप 3: दिए गए फील्ड में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें।

स्टेप 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें।

ICAI CA September Result 2025 क्वालिफाइंग क्राइटेरिया

उम्मीदवारों को अपनी संबंधित परीक्षाओं में पास होने के लिए पेपर-वाइज और कुल मिलाकर दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करना होगा। CA फाउंडेशन परीक्षा के लिए, प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 55% अंक जरूरी हैं। CA इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को प्रति पेपर कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article