एजुकेशन

ICAI CA September Result 2025: कब त​​क जारी हो सकता है आईसीएआई सीए परीक्षा का परिणाम

ICAI CA September Result 2025 Release Date: आईसीएआई सीए सितंबर 2025 का रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हालांकि आधिकारिक तौर पर परिणाम तिथि जारी नहीं हुई है, लेकिन एक तारीख मीडिया में चल रही है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें कब किस साइट से देख सकेंगे परिणाम

Image

आईसीएआई सीए परीक्षा का परिणाम

ICAI CA September Result 2025 Release Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सीए सितंबर 2025 का रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हालांकि आधिकारिक तौर पर परिणाम तिथि जारी नहीं हुई है, लेकिन एक तारीख मीडिया में चल रही है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें कब किस साइट से देख सकेंगे परिणाम

ICAI CA September Result 2025 Expected Date

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 3 नवंबर, 2025 को इन रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर से देखा जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तारीख के बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रुप 1 और 2 के फाइनल कोर्स की परीक्षाएं क्रमशः 3, 6 और 8 सितंबर, 2025 और 10, 12 और 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गईं।

ग्रुप 1 और 2 के इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 4, 7 और 9 सितंबर, 2025 को और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 15 सितंबर, 2025 को आयोजित की गईं।

फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर, 2025 को हुई थी।

ICAI CA September Result 2025 How to Check

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे (एक बार जारी होने के बाद)

1. ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर, CA सितंबर 2025 रिजल्ट चेक करने के लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन करने के लिए अपनी डिटेल्स डालें और सबमिट करें।

4. स्क्रीन पर दिखाए गए रिजल्ट को चेक करें।

5. रिजल्ट डाउनलोड करें।

6. भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article