ICAI CA Inter, Final Result 2025 Date and Time Announced: सीए फाइनल परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) नेसीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। नोटिस के अनुसार, सीए इंटर और फाइनल रिजल्ट 6 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। सीए फाइनल और इंटर एग्जाम का रिजल्ट दोपहर करीब 2 बजे जारी होगा। वहीं, सीए फाउंडेशन रिजल्ट की घोषणा शाम करीब 5 बजे की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वब आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, icai.org या icai.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीए फाइनल रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
आईसीएआई सीए फाइनल मई सेशन का आयोजन 9 मई से 24 मई तक किया जाना था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे विवादों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। बाद में परीक्षा का आयोजन 16 मई से 24 मई तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
How to download ICAI CA May Result 2024
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद सीए इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 40 अंक और कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक प्राप्त करना होंगे। कुल मिलाकर 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को डिस्टिंक्शन (Distinction) का दर्जा दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
