क्रिकेट

Video: टीम इंडिया के गोल्ड जीतने पर गिल से मांगी प्रतिक्रिया, पहले टाला फिर बोले...

शुभमन गिल ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने अपना गोल्ड मेडल डिफेंड किया था। चंडीगढ़ एअरपोर्ट पर जब गिल से टीम इंडिया के इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले इस सवाल को टालने की कोशिश की।

Image

शुभमन गिल (साभार-X)

शनिवार को भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के अर्धशतकीय पारी के दम पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया और बाद में पाकिस्तान की टीम को 192 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज आखिर तक लड़े और 96 रन की तूफानी पारी खेली। अब भारत के गोल्ड जीतने पर वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल की प्रतिक्रिया आई है। चंडीगढ़ एअरपोर्ट पर जब गिल से टीम इंडिया के इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले इस सवाल को टालने की कोशिश की।

मैंने व्यक्तिगत तौर पर दे दी शुभकामना

एएनआई ने शुभमन गिल का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रिपोर्टर उनसे भारत के गोल्ड जीतने पर प्रतिक्रिया मांग रहे हैं। इसके जवाब में गिल कहते हैं कि सर मैंने पर्सनली कर दिया है। कुछ देर बाद गिल ने कहा कि इंडियन टीम और मेरे साथियों को शुभकामनाएं। हालांकि, इसके बाद रिपोर्टर उनसे आगामी वेस्टइंडीज सीरीज के बारे में भी सवाल करते हैं। गिल बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाते हैं। आपको बता दें कि गिल लंबे वक्त से टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भी गिल शामिल नहीं हैं। गिल ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2025 में खेला था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच गिल

गिल टी20 टीम से भले बाहर हो लेकिन वनडे क्रिकेट में वो अपने प्राइम फॉर्म में हैं। इस साल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन उन्हीं के नाम है। इतना ही नहीं हालिया वनडे सीरीज में वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। गिल के लिए यह सीरीज यादगार रहा जहां उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए दूसरा दोहरा शतक जड़ा। गिल 3 पारी में 167.00 की औसत से 334 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। इस दौरान उन्होंने दो शतक जड़े और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगक स्कोर 223 रन नाबाद रहा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article