एजुकेशन

ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026 Declared: जारी हुआ सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट, icai.nic.in पर करें चेक

ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज यानी 8 मार्च को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026 Declared: यहां चेक करें सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट

ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026 Declared: सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज यानी 8 मार्च को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (CA Foundation Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (CA Intermediate Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर सकेंगे।

ICAI CA Foundation, Intermediate Result: कब हुई थी सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की परीक्षा

बता दें सीए फाउंडेशन जनवरी की परीक्षा 18, 20, 22, 24 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। जबकि सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 6, 8, 10 जनवरी 2026 और ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 15 और 17 जनवरी 2026 को निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी हो चुका है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026: ऐसे चेक करें सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट

  • सबसे पहले icai.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation, Intermediate Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ICAI CA Foundation Topper: सीए फाउंडेशन 2026 परीक्षा के टॉपर

  1. AIR 1: लोगाप्रिया पी पी (मदुरै) - रोल नंबर: 778161 - 366/400 (91.50%)
  2. AIR 2: खुशी सिकरिया (मिदनापुर) - रोल नंबर: 767618 - 365/400 (91.25%)
  3. AIR 3: हिबा पी (कन्नूर) - रोल नंबर: 764885 - 361/400 (90.25%)
  4. AIR 3: सुमन कार्की (काठमांडू) - रोल नंबर: 766645 - 361/400 (90.25%)
  5. AIR 3: राघव नरेश गुप्ता (सूरत) - रोल नंबर: 803990 - 361/400 (90.25%)

ICAI CA Foundation, Intermediate Result: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स जरूरी

सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और सभी प्रश्नपत्रों में कुल मिलाकर 50% अंक आवश्यक हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article