ICAI CA Final May Result 2026 Date And Time: सीए फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Final May Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल मई 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित करने (CA Final May Result 2026 Date)वाला है। हालांकि इंस्टीट्यूट ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सेंट्रल काउंसिल के पूर्व सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल की हालिया जानकारी से संकेत मिलता है कि नतीजे 18 जून, 2026 को घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
पिछले कुछ सालों में खंडेलवाल ने अक्सर आधिकारिक घोषणाओं से पहले नतीजों से जुड़ी जानकारी दी है और सही साबित हुई हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ICAI ने नतीजों की तारीख की पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढें: जारी हुआ एम्स एनओआरसीईटी 10 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
ICAI CA Final May Result 2026: ऐसे चेक करें सीए फाइनल का रिजल्ट
- सबसे पहले icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ICAI CA Final May Result: कब हुई थी सीए फाइनल की परीक्षाएं
बता दें सीए फाइनल मई की परीक्षाएं 2 मई से 12 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यहां ग्रुप 1 की परीक्षा 2, 4 और 6 मई को निर्धारित थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 12 मई को थी। रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
