एजुकेशन

IBPS SO Mains Scorecard 2025 Released: जारी हुआ आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स का स्कोर कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS SO Mains Scorecard 2025 Released: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS SO Mains Scorecard 2025 Released: यहां डाउनलोड करें आईबीपीएस एसओ परीक्षा का स्कोर कार्ड

IBPS SO Mains Scorecard 2025 Released: आईबीपीएस एसओ की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS SO Mains Scorecard 2025) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर (IBPS SO Mains Scorecard) सकते हैं। अभ्यर्थी 14 जनवरी 2026 तक अपने स्कोर देख सकते हैं। इसके बाद, स्कोरकार्ड देखने की सुविधा बंद कर दी जाएगी।

IBPS SO Mains Scorecard 2025: कब हुई थी आईबीपीएस एसओ की परीक्षा

बता दें आईबीपीएस एसओ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2025 थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।

IBPS SO Mains Scorecard 2025 Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS SO Scorecard 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपनारजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IBPS SO Mains Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
  6. कुल मार्क्स

IBPS SO Final Merit List: फाइनल मेरिट लिस्ट

बता दें यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को मिलाकर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article