एजुकेशन

IBPS SO Final Result 2025: घोषित हुए विशेषज्ञ अधिकारी परीक्षा के रिजल्ट, ibps.in से ऐसे करें चेक

IBPS SO Final Result 2025 Link: आईबीपीएस एसओ फाइनल रिजल्ट 2025 आज, 1 अप्रैल, 2025 को घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in पर से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

आईबीपीएस ने जारी किया विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम

IBPS SO Final Result 2025 Link: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आज, 1 अप्रैल, 2025 को IBPS SO Final Result 2025 Release कर दिया है।हालांकि कुछ क्लर्क मेंस रिजल्ट और प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिसे देखने के लिए नीचे खबर में डायरेक्ट लिंक दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉगिन जानकारी रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और DOB का उपयोग करके अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की बैंकिंग स्थिति मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर तय की जाएगी। IBPS परिणामों के साथ कट-ऑफ भी जारी करता है।

IBPS Provisional Allotment List 2025 Released! Here is Link

ibps.in, IBPS clerk mains result 2025 Declared! Here is Link

IBPS SO Final Result 2025 Download

IBPS SO Final Result 2025 Check करने का तरीका देखें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ibps.in
  • Recent Updates के नीचे देखें आपको संबंधित लिंक मिल जाएगा
  • आपको CRP-SPL-XIV पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसका लिंक ये है - ibps.in/index.php/specialist-officers-xiv/
  • अब आप फिर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। या इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं

परिणाम पीडीएफ पर उल्लिखित इन जानकारी को जरूर करें चेक

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • श्रेणी
  • योग्यता स्थिति
  • भाग लेने वाले बैंक का नाम
  • प्राप्त अंक

जानें क्या है आईबीपीएस एसओ

आईबीपीएस एसओ (विशेषज्ञ अधिकारी) परीक्षा बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में विशेष भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article