एजुकेशन

IBPS Provisional Allotment List 2025: आईबीपीएस ने जारी की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट, इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS Provisional Allotment List 2025 OUT: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान" (Institute of Banking Personnel Selection) ने प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

आईबीपीएस प्रोविजनल आवंटन सूची 2025

IBPS Provisional Allotment List 2025 OUT: आईबीपीएस प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, ये सूची RRB ऑफिस असिस्टेंट, RRB ऑफिसर स्केल I, RRB ऑफिसर स्केल II (GBO), RRB ऑफिसर स्केल II (SO), RRB ऑफिसर स्केल III, CRP-CSA और CRP-PO/MT के लिए उपलब्ध है।

IBPS Provisional Allotment List 2025 Date

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने 31 मार्च, 2025 को PO, क्लर्क, RRB PO और RRB क्लर्क के लिए अनंतिम आवंटन सूची जारी की। इन परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा नीचे दिए लिंक से भी IBPS Provisional Allotment List 2025 Download कर सकते हैं।

IBPS Provisional Allotment List 2025 RRB ऑफिस असिस्टेंट, RRB ऑफिसर स्केल I, RRB ऑफिसर स्केल II (GBO), RRB ऑफिसर स्केल II (SO), RRB ऑफिसर स्केल III, CRP-CSA और CRP-PO/MT के लिए उपलब्ध है।

IBPS प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

IBPS Provisional Allotment List 2025 चेक करने कर आसान व स्टेप बाय स्टेप तरीका:-

  • IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recent Updates में देखें संबंधित लिंक मिल जाएगा
  • यदि लिंक नहीं मिलता तो आप View All पर क्लिक कर दीजिए।
  • लॉगिन पेज पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें।

कैसे तैयार की गई लिस्ट

IBPS Provisional Allotment List योग्यता-सह-वरीयता प्रणाली (merit-cum-preference system) पर आधारित थी, जो सरकार की आरक्षण नीतियों और प्रशासनिक आवश्यकताओं का पालन करता है। इसका प्रयोग वहां किया जाता है जहां दो या अधिक उम्मीदवारों ने समान अंक प्राप्त किए हैं, उनकी जन्म तिथि के आधार पर अधिक उम्र के उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है, जो स्थापित प्रथा के अनुरूप है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article