एजुकेशन

IBPS RRB Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क व पीओ के 13249 पदों पर कल आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें आवेदन

IBPS RRB Recruitment 2025 Last Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने क्लर्क और पीओ के 13294 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 21 सितंबर 2025 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

IBPS RRB Recruitment 2025 Last Date Extended: आईबीपीएस क्लर्क व पीओ के 13249 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

IBPS RRB Recruitment 2025 Last Date: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क व पीओ के 13217 पदों पर भर्ती के लिए कल यानी 21 सितंबर 2025 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 1 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया था।

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के 8022, ऑफिसर स्केल 1 के 3928, ऑफिसर स्केल 2 के 1142 और ऑफिसर स्केल 3 के 202 पद पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर में संभावित है।

BPS RRB Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  1. ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) -7972
  2. ऑफिस स्केल-1 - 3857
  3. ऑफिसर स्केल-2 - 845
  4. आईटी ऑफिसर स्केल-2 - 87
  5. सीए ऑफिसर स्केल-2 - 69
  6. लॉ ऑफिसर स्केल-2 - 48
  7. ट्रेजरी मैनेजर स्केल-2 - 16
  8. मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-2 - 15
  9. एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल - 2 - 50
  10. ऑफिसर स्केल-3 - 199

IBPS Clerk, PO Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ के लिए क्वालिफिकेशन

आईबीपीएस के क्लर्क और पीओ के पदों के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। अधिकतर पदों पर आवदेन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही दो साल का अनुभव भी अनिवार्य है। इसके अलावा सीए ऑफिसर स्केल-2 के लिए आईसीएआई से सीए का 1 साल का अनुभव भी होना चाहिए। वहीं लॉ ऑफिसर स्केल-2 के लिए एलएलबी प्लस 2 साल का लॉ के क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है।

IBPS Clerk PO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Apply Online For Recruitment Of Office Assistants Under CRP-RRB लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर लें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

IBPS RRB Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

आईबीपीएस क्लर्क और पीओ के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि अन्य वर्गों के िलए 175 रुपये शुल्क निर्धारित है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article