एजुकेशन

Dussehra School Holiday 2026: यूपी, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में कब से होगी दशहरा की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Dussehra School Holiday 2026: यहां आप जान सकते हैं कि दशहरा की छुट्टी कब से कब तक होगी? दशहरा की छुट्टी कब से कब तक है? दशहरा की छुट्टी कब से है 2026? यूपी में दशहरा की छुट्टी कब से है? यहां आप जान सकते हैं।

Image

Dussehra School Holiday 2026: दशहरा पर कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Dussehra School Holiday 2026: देशभर में नवरात्रि की धूम देखने को मिल (Dussehra School Holiday) रही है। कहां रामलीला का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। वहीं दसवें दिन असत्य पर सत्य की जीत के रूप में दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। कहा जाता है कि इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी ने रावण का युद्ध किया था। इस बार दशहरा का पर्व 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को है। इस बीच दिल्ली, यूपी, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि, दशहरा की छुट्टी कब से होगी। यहां आप जान सकते हैं कि दशहरा की छुट्टी कब से कब तक होगी? दशहरा की छुट्टी कब से कब तक है? दशहरा की छुट्टी कब से है 2026? यूपी में दशहरा की छुट्टी कब से है? यहां आप जान सकते हैं।

दिल्ली के स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब से है?

शिक्षा निदेशालय दिल्ली के कैलेंडर के मुताबिक राजधानी के स्कूलों में दशहरा की छुट्टी 18, 19 और 20 अक्टूबर 2026 तक रहेगी। बता दें 18 अक्टूबर को रविवार है, 19 अक्टूबर को महाष्टमी और 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी/दशहरा का पर्व है।

यूपी के स्कूल में दशहरा की छुट्टी कब से कब तक है?

वहीं यूपी के स्कूलों की बात करें तो यहां 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) और 20 अक्टूबर 2026 (दशहरा) के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। वहीं 18 अक्टूबर को रविवार है तो इस दिन भी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

नोएडा के स्कूल में दशहरा की छुट्टी

वहीं नोएडा के स्कूलों में भी 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें। यहां आपको इससे संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।

केरल में भी बंद रहेंगे स्कूल

केरल सरकार ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर, 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सोमवार को राज्य भर के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को 20 और 21 अक्टूबर को होने वाली दुर्गा पूजा की छुट्टियों से पहले एक अतिरिक्त अवकाश मिल जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article