IBPS RRB PO Mains Result 2025: जारी हो गया पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 22, 2026, 06:57 AM IST
IBPS RRB PO Mains Result 2025 Released: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन लोगों ने ग्रुप “A” ऑफिसर (स्केल I, II और III) और ग्रुप “B” ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के पदों के लिए परीक्षा दी थी, वे ibps.in से रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी
IBPS RRB PO Mains Result 2025 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs XIV Reruitment 2025 मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में ग्रुप “A” ऑफिसर (स्केल I, II और III) और ग्रुप “B” ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के पदों के लिए जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS RRB PO Mains Result 2025 Link इस खबर में भी दिया गया है, इसके अलावा उम्मीदवार स्टेप बाय स्टेप IBPS RRB PO Mains Result 2025 Online Check कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से 28 सितंबर के बीच हुआ था। जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम देखें
IBPS RRB PO Mains Result 2025 Step to Download
- सबसे पहले IBPS RRB PO Mains Result 2025 Website पर जाएं
- दाएं तरफ Recent updates के नीचे देखें
- 'Result Status of Online Examination for CRP-RRBs-XIV-Officers Scale-I,II & III' पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगा।
- फिर 'Result Status of Online Main Examination for CRP-RRBs-XIV-Officers Scale-I' पर क्लिक करें।
- क्रेडिंशियल डालकर लॉग इन करें और रिजल्ट देखें।
| पद का नाम | रिक्ति | योग्यता |
| ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) | 8022 | ग्रेजुएट |
| ऑफिसर Scale-I | 3928 | ग्रेजुएट |
| ऑफिसर Scale-II | 1147 | ग्रेजुएट + 2 साल अनुभव |
| ऑफिसर Scale-III | 202 | ग्रेजुएट + 5 साल अनुभव |
IBPS RRB PO Mains Result 2025: आगे क्या होगा?
सेलेक्टेड उम्मीदवारों, या जिन्होंने कट-ऑफ मार्क्स से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं, उन्हें अगले राउंड, यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ऑफिसर्स (स्केल I, II और III) के लिए इंटरव्यू जनवरी/फरवरी 2026 में होने की उम्मीद है।
रिजल्ट कब तक देखा जा सकता है?
रिजल्ट स्टेटस घोषित होने के कुछ दिनों बाद IBPS द्वारा स्कोरकार्ड जारी किया जाता है। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के सेक्शन-वाइज मार्क्स, ओवरऑल स्कोर, कट-ऑफ मार्क्स, क्वालिफिकेशन स्टेटस और रोल नंबर और कैटेगरी जैसी पर्सनल डिटेल्स दिखाई देंगी। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।