भारत का इकलौता State, जहां से एशिया के 3 देशों में जा सकते हैं पैदल

GK Trending Quiz: भारत की जमीन वाकई शानदार है, इस देश की सीमा कुल 7 देशों से लगती है। इसके अलावा भारत की तटरेखा भी कई हजार किमी है। यहां एक राज्य ऐसा भी है, जो 2 भारतीय राज्यों के अलावा 3 विदेशी जमी से सीमा साझा करता है। आइये जानें इसके बारे में

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Jan 21 2026, 08:08 IST
भारत का इकलौता State, जहां से एशिया के 3 देशों में जा सकते हैं पैदलImage Credit : Canva01 / 07

भारत का इकलौता State, जहां से एशिया के 3 देशों में जा सकते हैं पैदल

भारत के उस राज्य का नाम बताइये, जिसकी सीमा दो भारतीय राज्यों के अलावा 3 विदेशी जमी से भी लगती है। General Knowledge तेज है तो आपको केवल बॉर्डर पर मौजूद राज्यों के बारे में सोचना है।

भारत के पड़ोसी देशImage Credit : Canva02 / 07

भारत के पड़ोसी देश

बता दें, प्रतियोगी परीक्षा में इंटरनेशनल बॉर्डर को लेकर कई बार सवाल पूछे जाते हैं, ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है कि आखिर किस भारतीय राज्य से 3 विदेशी सीमाएं सटी हैं, साथ ही दो भारतीय राज्य से भी सीमा साझा करता है।

तीन देशों से लगने वाली सीमाImage Credit : Canva03 / 07

तीन देशों से लगने वाली सीमा

ज्यादातर लोगों को इसका जवाब सिक्किम लग सकता है, क्योंकि सिक्किम की सीमा भी 3 देशों यानी चाइना, भूटान और नेपाल से लगती है, लेकिन वो केवल एक भारतीय राज्य यानी पश्चिम बंगाल से सीमा साझा करता है।

अरुणाचल प्रदेश के बारे में, ​Arunachal Pradesh GK FactsImage Credit : Canva04 / 07

अरुणाचल प्रदेश के बारे में, ​Arunachal Pradesh GK Facts

इस सवाल का जवाब है अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), ये तीन देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाएं साझा करता है: उत्तर में चीन, पश्चिम में भूटान और पूर्व में म्यांमार (बर्मा)। ये हिमालयी सीमाओं वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय राज्य भी है। यहां जो लोग बॉर्डर पर रहते हैं, उनके लिए पड़ोसी देश पैदल दूरी पर है, अगर सारे कागजात हों तो वे पैदल भी विदेश जा सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश को क्यों कहते हैं 'Land of Rising Sun'Image Credit : Canva05 / 07

अरुणाचल प्रदेश को क्यों कहते हैं 'Land of Rising Sun'

अरुणाचल प्रदेश भारत का वह अनोखा राज्य है, जहां सूरज की रोशनी सबसे पहले पड़ती है। इसे "सुबह की रोशनी वाले पहाड़ों की भूमि" या 'उगते सूरज की भूमि' भी कहा जाता है। ये अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता (जंगल, नदियां, पहाड़), समृद्ध जैव विविधता और स्वदेशी संस्कृतियों के लिए प्रसिद्ध है।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?Image Credit : Canva06 / 07

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। और ये राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। इस राज्य से जो 2 भारतीय राज्यों की सीमा लगती है, उनमें असम और नागालैंड है। ब्रह्मपुत्र नदी इसी राज्य से भारत में प्रवेश करती है, ये भी प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से एक जरूरी प्वॉइंट है।

अरुणाचल प्रदेश में कितनी जनजातियां हैं।Image Credit : Canva07 / 07

अरुणाचल प्रदेश में कितनी जनजातियां हैं।

यह ज्यादातर जंगल से ढका हुआ है। यहां 26 प्रमुख जनजातियां रहती हैं। इनमें से 12 जनजातियों को अनुसूचित जाति और जनजाति सूची में शामिल किया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!