महज 2 जिले वाला इकलौता राज्य, जिसे कहते हैं Pearl of the Orient

Which indian state is known Pearl of the Orient: भारत में 28 राज्य हैं, सभी किसी न किसी चीज के लिए देश व दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में एक ऐसा राज्य भी है, जिसे Pearl of the Orient कहा गया है। इस राज्य की खास बात ये है कि यहां केवल 2 जिले हैं। अगर आप भी सामान्य ज्ञान में दिलचस्पी रखते हैं, या कुछ नया पढ़ने का शौक रखते हैं, तो ये लेख आपके काम का है।

Authored by: Updated Jan 21 2026, 13:15 IST
महज 2 जिले वाला इकलौता राज्य, जिसे कहते हैं Pearl of the OrientImage Credit : Canva01 / 07

महज 2 जिले वाला इकलौता राज्य, जिसे कहते हैं Pearl of the Orient

भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में तमाम जिले हैं, सबसे ज्यादा जिले वाला स्टेट उत्तर प्रदेश है, यहां कुल 75 जिले हैं। लेकिन हम जिस सवाल की बात कर रहे हैं, यहां केवल 2 जिले है और इसे Pearl of the Orient कहा जाता है, जानें इसे ये उपाधि कैसे मिली और क्या है दिलचस्प फैक्ट

भारत के किस राज्य को कहते हैं Pearl of the OrientImage Credit : Canva02 / 07

भारत के किस राज्य को कहते हैं Pearl of the Orient

भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है गोवा, यहां केवल 2 जिले हैं, और इस पूरे प्रदेश को Pearl of the Orient उपाधि दी गई है।

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?Image Credit : Canva03 / 07

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे छोटा राज्य गोवा है। ये पश्चिमी भारत में है। ये केवल दो राज्यों से सीमा साझा करता है, गोवा के एक तरफ महाराष्ट्र है और एक तरफ कर्नाटक। जबकि इसका ज्यादातर हिस्सा अरब महासागर से लगता है।

गोवा को क्यों कहते हैं Pearl of the OrientImage Credit : Canva04 / 07

गोवा को क्यों कहते हैं Pearl of the Orient

गोवा को उसकी शानदार प्राकृतिक सुंदरता, जिसमें सुनहरे बीच और समुद्र तट शामिल हैं, और भारतीय और पुर्तगाली प्रभावों के समृद्ध सांस्कृतिक मेल के कारण "Pearl of the Orient" कहा जाता है।

गोवा का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?Image Credit : Canva05 / 07

गोवा का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

गोवा की राजधानी Panaji (Panjim) है। यहां का सबसे बड़ा शहर 'Vasco da Gama' है। यहां की आधिकारिक भाषा Konkani है, भारत में सबसे ज्यादा टूरिस्ट यहां आने की वजह से स्थानीय लोग अंग्रेजी में भी निपुण हैं। इसके अलावा पूरे राज्य में हिंदी का भी चलन है।

गोवा क्यों है प्रसिद्धImage Credit : Canva06 / 07

गोवा क्यों है प्रसिद्ध

यह अपने समुद्र तटों, वॉटर स्पोर्टस, ट्रॉपिकल मौसम, ऐतिहासिक चर्चों, मसालों के बागानों और शानदार नाइटलाइफ के लिए मशहूर है।

गोवा को कब मिला भारतीय राज्य का दर्जाImage Credit : Canva07 / 07

गोवा को कब मिला भारतीय राज्य का दर्जा

अपने औपनिवेशिक इतिहास के कारण गोवा की वास्तुकला भारतीय और पुर्तगाली शैलियों का मिश्रण है। यह राज्य खूबसूरत चर्चों, मंदिरों और अलीशान घरों का घर है। गोवा 30 मई, 1987 को भारत का पूर्ण राज्य बना था, 1961 में पुर्तगाली शासन से आजाद होने के बाद से गोवा, दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा था, 30 मई, 1987 को इसे राज्य का दर्जा मिला।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!