एजुकेशन

IBPS RRB Clerk Result 2024: आने वाला है आईबीपीएस क्लर्क का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

IBPS RRB Clerk Result 2024 Date and Time: बैंकों में क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से 13वीं ऑफिसर असिस्टेंट यानी क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 27 सितंबर 2024 को जारी होने वाला है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा।

Image

IBPS RRB Clerk रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

IBPS RRB Clerk Result 2024 Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से रीजनल रूरल बैंक (RRB) 13वीं ऑफिसर असिस्टेंट यानी क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 27 सितंबर 2024 को जारी होने वाला है। क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अगस्त के तीसरे हफ्ते में हुआ था। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Result ऐसे करें चेक

  • आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स पहले ऑफिशियल वेबसाइट- - ibps.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर IBPS RRB Clerk Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Application Number और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

IBPS RRB Clerk Result 2024 Link यहां डायरेक्ट लिंक से मिलेगा रिजल्ट

IBPS Clerk Mains Exam: कब होगी मेन्स परीक्षा?

आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर को आयोजित होने की संभावना है। प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए मेन्स परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम शेड्यूल अलग से जारी होगा। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2024 को शुरू हुई थी। फाइनल रिजल्ट नवंबर में जारी हो सकता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article